Alia Bhatt Lifestyle: कितनी है आलिया भट्ट की नेट वर्थ? जानिए एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 09 Apr 2022, 12:00 AM | Updated: 09 Apr 2022, 12:00 AM

स्टूडेंट ऑफ द ईयर की शनाया से लेकर गंगूबाई तक एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में अब तक एक अच्छा खासा सफर तय कर लिया। कम उम्र में ही आलिया ने कई हिट फिल्में देकर बॉलीवुड में खुद को साबित किया। आलिया भले ही एक स्टारकिड हैं, लेकिन उन्होंने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया। आज आलिया की गिनती आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती हैं। वो हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। आज हम आपके लिए आलिया भट्ट से जुड़ी ही कुछ ही इंटरेस्टिंग बातें आपको बताने जा रहे हैं… 

भारतीय नहीं है आलिया भट्ट 

आलिया 15 मार्च 1993 को मुंबई में पैदा हुई। फेमस बॉलीवुड डायेरक्टर महेश भट्ट आलिया के पिता हैं, तो वहीं मां सोनी राजदान हैं। आलिया की एक बहन शनाया भट्ट हैं। राहुल भट्ट और पूजा भट्ट उनकी सौतेले भाई-बहन हैं। आलिया का निकनेम Aloo है। आलिया के बारे में एक बात ऐसी है, जो कम ही लोग जानते होंगे। आल‍िया एक इंडियन एक्ट्रेस होने के बावजूद भारतीय नागर‍िक नहीं हैं। उनके पास ब्रिटिश की नागर‍िकता हैं। 

पढ़ाई में नहीं लगा आलिया का मन 

आलिया बचपन से ही एक्टिंग का काफी शौक रखती हैं। आलिया का पढ़ाई में ज्यादा मन नहीं लगा। मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से आलिया ने अपनी स्कूल की पढ़ाई की। वो केवल स्कूल लेवल तक ही पढ़ी हैं। फिल्मों के चलते उन्होंने आगे की पढ़ाई नहीं की। 

6 साल की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू 

 आलिया की पहली फिल्म की बात करें तो ज्यादातर लोग यही जानते होंगे कि एक्ट्रेस ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखें। लेकिन ऐसा नहीं है। आलिया इससे पहले भी एक फिल्म में नजर आ चुकी हैं। जब आलिया सिर्फ 6 साल की थीं, तो उन्होंने ‘संघर्ष’ फिल्म में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। 2012 में आई स्टूडेंट ऑफ द ईयर में आलिया लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई। उनकी पहली ही फिल्म बड़ी हिट साबित हुई। आलिया स्टूडेंट ऑफ द ईयर में एक ग्लैमेरस लड़की के रोल में नजर आई थीं। अपने इस रोल के लिए आलिया ने सिर्फ 3 महीनों में 16 किलो वजन घटाया था। आलिया भले ही एक स्टारकिड थीं, लेकिन स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म के लिए उन्होंने एक आम लड़की की तरह ही ऑडिशन दिया था। करीब 400 लोगों के ऑडिशन में आलिया फिल्म में अपने रोल के लिए सेलेक्ट हुई थीं। 

आलिया के करियर की दूसरी फिल्म थीं ‘हाईवे’, जिसमें जबरदस्त काम कर उन्होंने लोगों के दिलों में अपने लिए अलग जगह बना ली। इसके बाद आलिया ने एक के बाद एक कई फिल्मों में काम किया। आलिया की हिट फिल्मों की लिस्ट में 2 States, हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया, Kapoor & Sons, उड़ता पंजाब, डियर जिंदगी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, राजी, गली बॉय और गंगूबाई काठियावाड़ी शामिल हैं। 

आलिया के लव अफेयर 

आलिया के लव अफेयर की बात करें तो उनका नाम वरुण धवन से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा और अर्जुन कपूर जैसे एक्टर के साथ जुड़ चुका है। हालांकि अब आलिया लंबे वक्त से रणबीर कपूर के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं और बहुत जल्द ही दोनों शादी भी करने जा रहे हैं। 

आलिया का नेट वर्थ

कम उम्र में कई हिट फिल्मों में काम कर चुकीं आलिया आज करोड़ों की मालकिन हैं। उनका नेट वर्थ करीब 158 करोड़ है। आलिया एक फिल्म के लिए 8 से 10 करोड़ चार्ज करती हैं। RRR फिल्म के लिए उन्होंने 9 करोड़ रुपये लिए थे, जबकि फिल्म में आलिया का रोल काफी छोटा था। वहीं गंगूबाई के लिए उनको 20 करोड़ की मोटी फीस मिली थीं। फिल्मों के अलावा आलिया एड और ब्रांड से भी काफी कमाई करती हैं। आलिया के पास जबरदस्त कार कलेक्शन  है। उनकी कार कलेक्शन लिस्ट में न्यू ऑडी क्यू 7, BMW 7 सीरीज, लैंड रोवर, रेंज रोवर, वोग जैसी कई गाड़ियां शामिल हैं। वहीं आलिया के पास बांद्रा में 32 करोड़ की कीमत का अपना एक घर है। इसके साथ ही लंदन में पॉश इलाके में उन्होंने अपना एक घर खरीद रखा है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds