क्या दूसरी बार दूल्हा बनने वाले हैं Hrithik Roshan, सबा आजाद संग करने जा रहे हैं शादी?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 11 Mar 2022, 12:00 AM | Updated: 11 Mar 2022, 12:00 AM

ऋतिक रोशन की पहचान बॉलीवुड के सबसे हैडसंम एक्टरों में से एक के तौर पर होती है। ऋतिक अपनी एक्टिंग के साथ साथ दमदार लुक से भी लोगों को दीवाना बना रखा है। इन दिनों ऋतिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा लाइमलाइट में हैं। ऋतिक, सबा आजाद के साथ रिलेशन की खबरें सुर्खियों में छाई हुई है। आए दिन ये कपल चर्चाओं का हिस्सा बना रहता है। 

कभी दोनों साथ में डिनर डेट पर जाते नजर आते हैं, तो कभी सबा रोशन फैमिली के साथ खूबसूरत बॉन्ड शेयर करती दिखती हैं। इससे फैंस ये मान रहे हैं कि सबा ने सिर्फ ऋतिक ही नहीं बल्कि उनकी फैमिली के दिल में भी अपने लिए जगह बना ली। इस सबके बीच सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की खबरें भी तूल पकड़े रहती हैं। तमाम फैंस ये कयास लगाते रहते हैं कि ऋतिक जल्द ही सबा आजाद के साथ शादी कर सकते हैं? लेकिन क्या है फैंस के इसकी सच्चाई? क्या सच में ऋतिक और सबा जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं? आइए जान लेते हैं इसके बारे में…

दरअसल, ऋतिक के एक खास दोस्त ने शादी को लेकर उड़ रही खबरों की सच्चाई बताई है। एक वेबसाइट को दिए गए स्टेटमेंट में ऋतिक के करीबी दोस्त ने कुछ खुलासे किए। उन्होंने बताया कि ऋतिक-सबा एक दूसरे को पसंद करते हैं। ऋतिक की फैमिली को भी सबा पसंद आई। ऋतिक की तरह परिवार को भी सबा का म्यूजिक काफी अच्छा लगा। जब हाल ही में सबा, ऋतिक के घर गई तो उन्होंने वहां सिंगिंग के साथ छोटा सा एक म्यूजिक सेशन भी किया, जिसको ऋतिक और उनकी फैमिली ने काफी एंन्जॉय किया। दोस्त ने आगे कहा कि ऋतिक-सबा अभी साथ हैं। लेकिन भी चीज को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहते। 

ऋतिक और सबा की डेटिंग की खबरें इन दिनों जोर पकड़ रही हैं। हालांकि दोनों ने अब तक ऑफिशियल इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। ऋतिक और सबा के डेटिंग की खबरें तब तेजी से फैलने लगी थीं, जब  कुछ समय पहले डिनर डेट पर स्पॉट किए गए थे। यहां ऋतिक ने जिस तरह सबा का हाथ थमा हुआ था उसको देखकर लोगों को लग गया कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। फिर सबा की ऋतिक की फैमिली के साथ भी एक फोटो सामने आई, जिसमें वो उनके साथ अच्छा वक्त बिताती हुई दिख रही थीं। सबा सिर्फ ऋतिक और उनकी फैमिली ही नहीं बल्कि एक्टर की एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ भी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds