कॉमेडियन ने जहर खाकर की जान देने की कोशिश, सामने आई ये वजह

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 06 Jan 2022, 12:00 AM

नंबर-1 कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में नजर आ चुके एक कॉमेडियन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कॉमेडियन तीर्थानंद राव ने (Tirthanand Rao) खुदकुशी करने की कोशिश की है। तीर्थानंद ने जहर खाकर खुद की जान देने की कोशिश की। हालांकि अब उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। 

दरअसल, कॉमेडियन आर्थिक तंगी का शिकार हो गए थे, जिसकी वजह से उन्हें ये कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा। तीर्थानंद के पास काम नहीं था और ऐसे हालातों में उनको परिवारवालों का भी साथ नहीं मिल रहा था। इसके चलते ही उन्होंने जगह खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। ये घटना 27 दिसंबर की बताई जा रही है। 

एक निजी चैनल से बातची में तीर्थानंद ने बताया कि मैंने जहर खाया था। मैं आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहा हूं और परिवार ने भी मुझे छोड़ दिया। जब मैं हॉस्पिटल में एडमिट हुआ, तो मां और भाई मुझे देखने तक नहीं आए। मेरा परिवार एक ही कॉम्प्लेक्स में रहता है, फिर भी बात नहीं करता। हॉस्पिटल से आने के बाद भी मैं घर पर अकेला ही हूं। इससे बुरा क्या हो सकता है।

उन्होंने बताया कि मैंने शादी की तो उसने मुझे छोड़कर किसी ओर के साथ घर बसा लिया। एक बेटी है मेरी, जिसकी शादी हो गई। उससे भी मेरा कोई कॉन्ट्रेक्ट नहीं। मैं अभी परिवार और काम के बीच उलझा हुआ हूं। समझ नहीं आ रहा है इससे कैसे बाहर निकलूं। एक ओर काम बंद है और और फिर घर पर अकेलापन काटता है। जिसके चलते मैं बहुत परेशान हूं, जिसके बाद मैंने ये कदम उठाया। लेकिन अब मैं ऐसा नहीं करूंगा। मेरे परिवार के बर्ताव से पुलिस भी हैरान हो गई थी। उन्होंने कहा कि विश्वास नहीं होता ये तुम्हारे सगे हैं।

तीर्थानंद को नाना पाटेकर का हमशक्ल भी कहा जाता है। वो नाना पाटेकर की मिमिक्री भी करते हैं। उनके ऐसे कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए। यही नहीं तीर्थानंद कॉमेडियन कपिल शर्मा के द कपिल शर्मा शो का भी हिस्सा रहे हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds