Trending

कैटरीना कैफ ने शादी में पहने बेहद ही खास कलीरें, जिन पर इन 2 शब्दों से लिखा है स्पेशल मैसेज!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 Dec 2021, 12:00 AM | Updated: 10 Dec 2021, 12:00 AM

बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड के दो सितारे सबसे ज्यादा सुर्खियों में बने हुए थे। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरें लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही थीं। अब बॉलीवुड का ये खूबसूरत कपल आखिरकार शादी के बंधन में बंध ही गया। 9 दिसंबर को विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने सात जन्मों के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया। 

कैटरीना और विक्की की शादी किसी रॉयल वेडिंग से कम नहीं रही। ये दोनों ही अपनी वेडिंग बेहद खूबसूरत आउटफिट पहने नजर आए। Vickat की शादी के बाद सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें छाई हुई हैं। इस दौरान वेडिंग आउटफिट से लेकर कैटरीना का ब्राइडल लुक तक की काफी चर्चाओं हो रही है। 

वैसे तो कैट अपनी शादी में किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। वैसे तो उनके लुक की हर चीज की काफी खास रही चाहे वो मंगलसूत्र हो सगाई की अंगूठी या फिर लंहगा। लेकिन इस दौरान एक चीज हैं, जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। ये है शादी में कैट का पहना गया चूड़ा और कलीरें। 

जी हां, कैटरीना कैफ ने अपनी शादी में जो कलीरें पहनी वो सबसे ज्यादा यूनिक था। उनका लाल रंग का चूड़ा और कलीरें हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। इसके पीछे की वजह है कलीरों पर लिखा गया एक खास मैसेज। 

‘पिंकविला’ की रिपोर्ट की मानें तो, कैट ने अपनी शादी के दौरान जो चूड़ा और कलीरें पहनीं, उसमें एक बेहद ही स्पेशल मैसेज लिखा हुआ था। इस मैसेज में दो शब्द लिखे गए थे, जो किसी और ने नहीं बल्कि खुद कैटरीना ने ही सुझाए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, कलीरे से लटके सिक्कों पर जो दो शब्द लिखे थे वो बाइबल से लिए गए थे। ये शब्द हैं- Cleo और Elysian। Elysian का मतलब होता है ‘दिव्य’। 

कैटरीना और विक्की की शादी तो हो गई, लेकिन खबर ऐसी आ रही हैं कि सेलिब्रेशन यहीं पर खत्म नहीं हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज ही विक्की कैटरीना की शादी का ग्रैंड रिस्पेशन होगा। ये रिस्पेशन मुंबई में होने की खबरें आ रही हैं। जिसके लिए ये Newly मैरिड कपल मुंबई तक रवाना हो गया। वहीं इसके बाद विक्की और कैट जल्द ही हनीमून के लिए भी रवाना हो सकते हैं।   

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds