Mardaani 3 Controversy: मर्दानी 3 के प्रमोशन पर उठा विवाद, दिल्ली की लापता लड़कियों वाली रिपोर्ट पर YRF ने दी सफाई

Shikha Mishra | Nedrick News
New Delhi
Published: 09 Feb 2026, 09:49 AM | Updated: 09 Feb 2026, 09:49 AM

Mardaani 3 Controversy: 30 जनवरी को रानी मुखर्जी की मर्दानी फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट मर्दानी 3 रिलीज हुई है, और उसी के साथ पूरी राजधानी दिल्ली में लोगों के अपहरण होने का पैनिक क्रिएट हो गया है। लोग डरे हुए है, वो बाहर निकलने से भी डर है। कई सोशल मीडिया इन्फुलेंसर से इसे दिल्ली पुलिस की नाकामी करार देते हुए लोगों को अपनी सुरक्षा खुद करने का संदेश तक दे दिया। लेकिन इसी बीच दिल्ली पुलिस की तरफ से एक मैसेज जारी किया गया कि जो अफवाह दिल्ली में किडनेपिंग को लेकर फैलाई जा रही है, वो पूरी तरह से बेबुनियाद है।

Also Read: Ghaziabad Triple Death: गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत का रहस्य, मायके से जुड़ती कड़ियों ने बढ़ाई जांच की गहराई

सनसनीखेज पीआर मार्कटिंग

दिल्ली पुलिस के इस संदेश के बाद इस पैनिक को फैलाने की वजह तलाशी गई तो बेहद सनसनीखेज पीआर मार्कटिंग सामने आई दरअसल सोर्सेज की माने तो रानी मुखर्जी की मरदानी 3 का एंगल दिल्ली में बच्चों की किडनेपिंग और उनकी ट्रैफिकिंग को लेकर है, और आरोप लगा कि उनकी पीआर टीम ने फिल्म का प्रोमोशन करने के लिए ही इस तरह का पैनिक क्रियेट किया गया है, जिसमें दिल्ली में होने वाली किडनेपिंग रिपोर्ट को जरिया बनाया गया थी। इस खबर के सामने आने के बाद से गुस्सायें लोगों ने फिल्म को ही बैन करने की मांग शुरू कर दी। अब इस फिल्म पर बढ़ते विवाद को देखते हुए फिल्म के प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स ने अपनी सफाई पेश की है।

फिल्म कोई नया प्रोडक्शन हाउस नहीं

दरअसल यशराज की टीम की तरफ से कहा गया कि यशराज फिल्म कोई नया प्रोडक्शन हाउस नहीं है। पिछले 50 सालो से वो इंडस्ट्री में है, उनकी अपने लेगेसी है, उन्हें प्रोमोशन के लिए इस तरह की हरकतें करने की कोई जरूरत नहीं है। मर्दानी 3 का मुद्दा वैसे काफी सनसनीखेज है, और कैंपेन में टीम ने इस मुद्दे को ही अपना की बनाया है। इसके लिए किसी तरह का कोई पैनिक क्रियेट करने की कोशिश नहीं की गई है। और मर्दानी सीरिज कोई नई फिल्म नहीं है… इसकी 2 फिल्में पहले भी आ चुकी है, जिसने अच्छा काम किया था।

Also Read: Pappu Yadav Arrest: गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी पप्पू यादव की तबीयत IGIMS से PMCH शिफ्ट

संवेदनशील मुद्दे पर पैनिक क्रियेट

ऐसे में ये फिल्म तो पहले से ही दर्शकों के लिए एक्साइटमेंट लाने वाली थी, फैंस इंतजार कर रहे थे, फिर भला हमें ऐसे सनसनीखेज और संवेदनशील मुद्दे पर पैनिक क्रियेट करने की कोई जरूर नहीं है, और ही ऐसे प्रोमोशन की। टीम की तरफ से ये भी कहा गया है कि उन्हें अपनी टीम पर पूरा भरोसा है कि वो इसकी पारदर्शिता को सामने लायेंगे और  सभी तथ्यों और सच्चाइयों का खुलासा करेंगे”।

दिल्ली पुलिस क बयान

बता दें कि मर्दानी 3 में दिल्ली में किडनैप होने वाली लड़कियों का मुद्दा उठाया है जिसके खिलाफ ही रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की लड़ाई है, इसी बीच दिल्ली में जनवरी महीने में होने वाली किडनैपिंग की खबरे सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी सुर्खियों में आ गई। और फिर दिल्ली पुलिस को बयान के बाद तो सोशल मीडिया पर ये कहा जाने लगा कि फिल्म के प्रोमोशन के लिए ये गलत खबर फैलाई गई थी.. जिसके कारण फैंस काफी नाराज हो गये थे।

वहीं मर्दानी 3 अच्छा बिजनस कर रही है। लेकिन प्रोडक्शन टीम की तरफ से बयान जारी करने के बाद अब देखना ये होगा कि फैंस इस बात पर कितना भरोसा करते है। क्योंकि ये तो तय है कि दिल्ली में किडनैपिंग के मामने कोई नये नहीं है.. बस इसका शोर अभी कुछ ज्यादा हो रहा है। ऐसे में आपको क्या लगता है कि क्या वाकई में पैनिक क्रियेट किया गया है। हमें कमेंट करके जरूर बतायें।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds