Trending

Kailash Kher concert: कैलाश खैर ने फैंस को कहा जानवर कॉन्सर्ट को आधे में ही छोड़ कर निकल गए

Shikha Mishra | Nedrick News

Published: 30 Dec 2025, 11:02 AM | Updated: 30 Dec 2025, 11:04 AM

Kailash Kher concert: अक्सर अपनी फेवरेट स्टार्स के लिए उनके फैंस का क्रेज तो अपने देखा होगा। स्टार्स के लिए अपना ग्रेटीट्यूट दिखाने के लिए फैंस को मंहगे गिफ्ट देते, या उनके लिए अलग अलग ट्रिब्यूट देते तो अपने देखा ही होगा, और स्टार्स भी खुले दिल से उसे एक्सेप्ट भी कर लेते है, लेकिन कई बार ये दीवानगी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि उसका खामियाजा स्टार्स को चुकाना पड़ता है, फैंस की हरकते ऐसी हो जाती है कि सितारे कुछ ऐसा कर जाते है जो फंसा देती है उन्हें विवादों में।

और पढ़े: Ikkis Premiere: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ की स्क्रीनिंग पर लगा स्टार्स का मेला, सलमान खान, रेखा समेत दिग्गजों ने की शिरकत

कैलाश खैर कंसर्ट बीच में ही छोड़ कर गए

दरअसल, ताजा मामला जुड़ा है बॉलीवुड के सुपरहिट सिंगर कैलाश खैर से, जिन्होंने अपने अपने फैंस की हरकतों से तंग आकर उन्हें जानवर तक कह दिया और चलता हुआ कंसर्ट वो बीच में ही छोड़ कर चले गए। लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ था कि कैलाश खैर के बोल तक बिगड़ गए।। आइए जानते है क्या है पूरा मामला।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कैलाश खैर स्टेज पर खड़े होकर बेकाबू भीड़ से रिक्वेस्ट कर रहे है कि वो शांति बनाये रखे.. और स्टेज से दूर रहे… लेकिन भीड़ ने उनकी बात को अनसुना कर दिया..वो बैरिकेट पार कर के कैलाश खैर के पास जाने की कोशिश कर रहे थे…जिससे नाराज होकर कैलाश खैर ने उन लोगो को जानवर तक कह रहे है। हुआ कुछ यूं कि कैलाश खैर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपी जी के बर्थ एनिवर्सिरी के मौके पर ग्वालियर में आयोजित एक कॉंसर्ट में परफोर्मेंश देने गए हुए थे।

कॉसर्ट में सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर सुरक्षा नहीं

यहां उन्होंने अपने कई सुपरहिट गानों की परफोर्मेंश भी दी..लेकिन अचानक भीड़ बेकाबू होने लगी। भीड़ बैरिकेट तोड़ कर स्टेज के पास पहुंचने लगी..हैरानी की बात ये है कि इतने बड़े कॉसर्ट में सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर कुछ ही सुरक्षा कर्मी मौजूद थे, जबकि जब भीड़ बेकाबू हुई तब भी कैलाश खैर सबको शांत रहने की अपील करते नजर आ रहे है, लेकिन सुरक्षा कर्मी अपनी जगह पर ही खड़े है। और लोगो के रवैये से नाराज कैलाश खैर ने उन्हें जानवरगिरी करने वाले कह कर स्टेज से उतर कर शो आधे में ही छोड़ कर चले गए।

कैलाश पर कांच की बोतल से हमला

हैरानी की बात है कि जिस जगह पर हंगामा हुआ था, कैलाश खैर से पहले गृह मंत्री अमित शाह लोगो को संबोधित करके गए थे, उस वक्त अच्ची खासी सुरक्षा थी, लेकिन कैलाश खैर की परफोर्मेंश के वक्त सुरक्षा में लापरवाही की गई.. ये कोई पहली बार नहीं है जब कैलाश खैर से कॉंसर्ट में सुरक्षा में चूक हुई हो.. ऐसा लगता है कि जैसे उनके कॉंसर्ट को खराब करने के लिए कुछ लोगो ने गैंग बना लिया है। इससे पहले भी कर्नाटक में एक शो के दौरान कैलाश पर किसी ने कांच की बोतल से हमला कर दिया था, हालांकि कैलाश खैर को चोट नही आई थी.. लेकिन फिर से इस तरह का बिहेवियर होना.. थोड़ा संशय पैदा करने लगा है। वेल आपको क्या लगता है क्या कैलाश खैर की सुरक्षा में चूक कोई इत्तेफाक है या फिर की सोची समझी साजिश।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds