हदें पार कर रहा बिग बॉस का OTT वर्जन: टास्क के दौरान हुई लिप Kiss, हैरान रह गए दर्शक!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 अगस्त 2021, 05:30 AM Updated: 14 अगस्त 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

सबसे विवादित रिएलिटी शो में बिग बॉस का नाम टॉप आता है। इस शो का हर साल नया सीजन लाया जाता है और हर बार ही ये शो किसी ना किसी वजह से विवादों में घिर जाता है। भले ही बिग बॉस को लेकर कितना भी बुरा-भला क्यों ना कहते हो, फिर भी इस शो की अपनी एक ऑडियंस बनी हुई, जो इसे पसंद करती है और शो के हर सीजन को फॉलो भी करती है। शो के मेकर्स भी अपनी ऑडियंस के लिए हर सीजन में कुछ नया ट्विस्ट लाने की कोशिश करते हैं।

मेकर्स लेकर आए डिजिटल वर्जन

इस बार भी बिग बॉस के मेकर्स ने ऐसा ही कुछ किया। वो इस बार दर्शकों को एक हटके ट्विस्ट देने के लिए बिग बॉस का OTT वर्जन लेकर आए। क्योंकि कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से बंद पड़े थिएटर्स के चलते OTT का दबदबा बढ़ गया है। लोग मनोरंजन के लिए इन दिनों OTT प्लेटफॉर्म का ही रूख ज्यादा करते हैं। इसलिए बिग बॉस मेकर्स ने शो को अपने OTT प्लेटफॉर्म पर लाकर आजमाने की कोशिश की।

8 अगस्त को बिग बॉस OTT की शुरुआत हुई थीं। यानी शो शुरू हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ। इस बीच ही शो में ऐसी चीजें होने लगी है, जो हैरान कर देने वाली है। अभी से कंटेस्टेंट टास्क जीतने के जुनून में हदें पार करते हुए नजर आने लगे हैं।

टास्क के दौरान लिप किस

दरअसल, हाल ही में बिग बॉस OTT में ऐसा कुछ हुआ, जिसको देखकर दर्शन चौंक गए। दरअसल, शो की एक फीमेल कंटेस्टेंट ने दूसरी कंटेस्टेंट को अचानक ही खुलेआम लिप किस कर दिया। ये सबकुछ एक टास्क के दौरान हुआ। ये देखकर लोग हैरान हो गए और पूछने लगे कि क्या ये एक फैमिली शो है।

देखकर दर्शन भी हुए हैरान

हुआ कुछ यूं कि कंटेस्टेंट को एक टास्क दिया गया। जिसमें दो टीमें बनाई गई। टीम राकेश वर्सेज टीम प्रतीक। इस टास्क में एक टीम को स्टैचू बनना था और दूसरी टीम को ध्यान भटकाना था। दोनों टीमें टास्क जीतने की पूरी कोशिश में लगे थे। इस दौरान ही नेहा भसीन ने स्टैचू बनकर खड़ी रिद्धिमा पंडित का ध्यान भटकाने के लिए उन्हें अचानक ही लिप किस कर दी। नेहा के इस अंदाज ने सभी कंटेस्टेंट को हैरान करके रख दिया। हालांकि उनकी इस हरकत से रिद्धिमा पर कोई खासा फर्क नहीं पड़ा और वो अपनी पोजिशन में खड़ी रही।

इसकी वीडियो Voot ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिस पर लोग तरह तरह के कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। 

वैसे आपको बता दें कि बिग बॉस का ये डिजिटल वर्जन 6 हफ्तों तक OTT पर चलेगा और इसके बाद शो हर साल की तरह टीवी पर आएगा। बिग बॉस OTT में कई तरह के बदलाव किए गए है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव शो के होस्ट का है। जहां सलमान खान बीते कई सालों से रिएलिटी शो के होस्ट बने हुए है, वहीं OTT वर्जन को करण जौहर को होस्ट करने का मौका दिया गया है। करण जौहर ने पहले ही बता दिया गया था कि बिग बॉस का OTT ओवर द टॉप होगा। अब जिस तरह से एक हफ्ते में ही कंटेस्टेंट हदें पार करते नजर आ रहे हैं, उसे देखकर लग भी ऐसा ही कुछ रहा है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds