देश में इन सारी चीजों को 100% चाहते हैं पीएम मोदी! लाल किले की प्राचीर से किया ऐलान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 अगस्त 2021, 05:30 AM Updated: 15 अगस्त 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

पूरा देश आजादी के 75 वें सालगिरह को धूम-धाम से मना रहा है। आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडातोलन के बाद देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार द्वारा किए गए कई बड़े कामों को गिनाया। साथ ही उन्होंने आगे की प्लानिंग को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, हर देश की विकासयात्रा में एक समय ऐसा आता है, जब वो देश खुद को नए सिरे से परिभाषित करता है, खुद को नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ाता है, भारत की विकास यात्रा में भी आज वो समय आ गया है।

इन कामों पर है पीएम का ज्यादा फोकस

लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, अब हमें सैचुरेशन की तरफ जाना है। अब समय आ गया है कि शत प्रतिशत गांवों में सड़कें हों, शत प्रतिशत परिवारों के पास बैंक अकाउंट हो, शत प्रतिशत लाभार्थियों के पास आयुष्मान भारत का कार्ड हो, शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों के पास उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन हो। शत प्रतिशत लोगों के पास बीमा हो, सौ फीसदी लोगों के पास पेंशन हो।

पीएम ने कहा, अमृत काल लक्ष्य ऐसे भारत का निर्माण है जहां सुविधाओं का स्तर गांव और शहर को बांटने वाला न हो। ऐसे भारत के निर्माण के लिए हमें परिश्रम को पराकाष्ठा के स्तर पर ले जाना होगा। उन्होंने कहा कि ये हमारा संकल्प है लेकिन संकल्प तबतक अधूरा होता है जबतक संकल्प के साथ परिश्रम के साथ पराक्रम की पराकाष्ठा न हो। इसलिए हमें हमारे सभी संकल्पों को परिश्रम की पराकाष्ठा करके सिद्ध करके ही रहना है।

बढ़ रही विकास की रफ्तार और दायरा

देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, हर व्यक्ति तक पोषण पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। अब अलग अलग योजनाओं में दिया जाने वाला चावल पोषणयुक्त होगा। राशन, मिड डे मील का चावल फोटीफाइड किया जाएगा।  उन्होंने कहा, मेडिकल शिक्षा में सुधार, प्रिवेंटिव हेल्थ और मेडिकल सीट्स भी बढ़ी हैं। 75 हजार से ज्यादा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए गए हैं। पीएम ने कहा, सरकार ने ओबीसी तय करने का अधिकार राज्यों को दिया है। उन्होंने कहा कि विकास की रफ्तार और दायरा बढ़ रहा है। आदिवासी क्षेत्र, पूर्वोत्तर, जम्मू कश्मीर लद्दाख सब जगह इंफ्रास्ट्रक्चर की कनेक्टिविटी बढ़ रही है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds