मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीती गुजरात की रिया सिंघा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 Sep 2024, 12:00 AM | Updated: 24 Sep 2024, 12:00 AM

जैसे की आप जानते है हर लड़की का सपना होता है खूबसूरत दिखना और उस खूबसूरती से सबको अपना कायल बनाना. यह सच कर दिखाया है गुजरात के अहमदाबाद की रहने  वाली रिया सिंघा ने. उन्होंने Miss Universe India 2024 का ख़िताब अपने नाम कर लिया है. तो चलिए आपको इस लेख में Miss Universe India रिया सिंघा के बारे में बताते हैं.

मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता (Miss Universe India)

हाल ही में, बीते रविवार जयपुर में 22 सितंबर को Miss Universe India प्रतियोगिता का फाइनल आयोजित हुआ. इस प्रतियोगिता का आयोजन हर साल किया जाता है और इसकी विजेता (Miss Universe India 2024 Winner) इंटरनेशनल स्तर पर आयोजित मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं. इस साल यह अवसर रिया सिंघा को मिला है. उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया की प्रतियोगिता के दौरान अपनी अद्भुत सूझबूझ और खूबसूरती का परिचय दिया है. अब वह मैक्सिको में होने वाले मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में इंडिया को रिप्रेजेंट करेंगी.

इस साल आयोजित हुए इस प्रतियोगिता में 2015 में मिस यूनिवर्स इंडिया रह चुकीं उर्वशी रौतेला, बतौर जज शामिल हुईं और उन्होंने अपने हाथों से यह ताज रिया सिंघा के सिर पर सजाया. आज से 9 साल पहले उर्वशी ने भी इस ताज को पहना था. इसे रिया को पहनाते समय उर्वशी के चेहरे पर गजब की खुशी देखने को मिली, जिसके बारे में बाद में उन्होंने बताया कि वो भी इन लड़कियों जैसा ही महसूस कर रही हैं और उन्हें उम्मीद है कि भारत इस साल फिर मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम करेगा.

Rhea Singha.
Source: Google

आइए जानें कौन हैं रिया सिंघा 

आपको बता दें कि रिया सिंघा, गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली हैं और अभी महज 19 साल की हैं. इस वक्त रिया गुजरात की एसएल यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई कर रही हैं. फैशन (Fashion) चॉइसेस से लेकर ग्रेसफुल पर्सनैलिटी तक, हर चीज ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. रिया स्‍कूल टाइम से ही मॉडलिंग और पेजेंट प्रतियोगिताओं में एक्टिव रही हैं. कम उम्र से ही रिया ने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था. और मिस टीन गुजरात का खिताब भी जीता था. वही साल 2023 में रिया ने भारत का मिस टीन यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी प्रतिनिधित्व किया था. यह प्रतियोगिता  मैड्रिड में आयोजित की गई थी, जिसमें 25 अन्य महिलाओं ने भी भाग लिया था.

Also Read: कभी मॉडलिंग में थी सबकी ‘गुरू’, जाने फिर कैसे बन गईं साध्वी.

इस प्रतियोगिता में रिया ने टॉप 6 में अपनी जगह बनाई थी. जिसके बाद इस सफ़र में एक कड़ी और जुड़ गयी है. मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज हासिल करने के बाद रिया ने बताया कि वह खुद को इस खिताब के काबिल समझती हैं और वो पूर्व मिस यूनिवर्स विजेताओं से काफी प्रेरणा भी लेती हैं. इसके अलावा रिया सिंघा मैक्सिको में आयोजित होने वाले मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में वे इंडिया प्रतिनिधित्व करेंगी. इसमें 100 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल होंगे, जिनमें से किसी एक के सिर मिस यूनिवर्स का ताज सजेगा.

Also Read: सिर्फ एक रोल ने बदल दी किस्मत; रातों-रात बन गईं सुपरस्टार जानिए कौन है ये एक्ट्रेस.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds