दिल्ली: MCD के 'सेमीफाइनल' में एक भी सीट नहीं जीत पाई बीजेपी…क्या ये है पार्टी के लिए खतरे की घंटी?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 03 Mar 2021, 12:00 AM | Updated: 03 Mar 2021, 12:00 AM

दिल्ली नगर निगम (MCD) की 5 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे बुधवार को आए। जहां दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) MCD की इन पांच में 4 सीटों पर अपना कब्जा जमाने में कामयाब हुईं। कांग्रेस भी अपना खाता खोलने में कामयाब हुई। लेकिन बीजेपी के लिए MCD के ये उपचुनाव एक बड़ा झटका साबित हुए। पांच में से एक भी सीट बीजेपी के खाते में नहीं जा पाई। 

दिल्ली में MCD की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव काफी अहम जाने जा रहे थे। क्योंकि अगले साल MCD के चुनाव होंगे और इन उपचुनावों को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। इस वजह से ही सभी पार्टियों ने इन चुनावों में भी अपनी पूरी ताकत लगा दी थीं। 

उपचुनाव के नतीजों से AAP गदगद

आम आदमी पार्टी में चुनाव के इन नतीजों को लेकर खुशी की लहर है। गुजरात नगर निगम चुनाव में अपने प्रदर्शन से गदगद AAP अब दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के नतीजों से उत्साहित हो गई। AAP ने त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी, रोहिणी सी और शालीमार बाग चारों सीटें अपने नाम की। इन पांच में से 4 सीट पहले ही AAP के पास थी। ऐसे में पार्टी की सबसे बड़े चुनौती इसे बचाने की थीं, जिसमें पार्टी सफल भी रहीं।  

उपचुनाव के नतीजों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- ‘दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर से काम के नाम पर वोट दिया। सबको बधाई। MCD में 15 साल के भाजपा के कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है। लोग अब MCD ने भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए बेताब है।’

बीजेपी को लगा झटका

वहीं बीजेपी के लिए इन उपचुनाव के नतीजे एक खतरे की घंटी मानी जा रही। दरअसल, MCD पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है। अभी पार्टी 5 में से एक भी सीट अपने नाम करने में कामयाब नहीं हो पाई। बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के लिए ये नतीजे टेंशन बढ़ाएंगे। मनोज तिवारी के बाद आदेश गुप्ता को बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया था। ये चुनाव उनके  लिए भी एक परीक्षा की घड़ी थीं। ऐसे में अगले साल होने वाले उपचुनाव बीजेपी के लिए चुनौती भरे साबित होंगे। 

कांग्रेस को मिली संजीवनी

वहीं बात अब कांग्रेस की कर लेते हैं। कांग्रेस पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हो पाई थीं। लेकिन MCD के उपचुनाव में कांग्रेस को एक उम्मीद की किरण मिलीं। इन उपचुनावों में पार्टी अपना खाता खोलने में कामयाब हुई। कांग्रेस पार्टी ने 5 में से् एक सीट पर जीत दर्ज की। बता दें कि कांग्रेस के चौधरी जुबैर ने चौहान बांगर वार्ड से जीत हासिल की है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds