Holi 2021: इस बार राशि के हिसाब से रंग चुनकर खेले होली, यहां जानें सबकुछ

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 Mar 2021, 12:00 AM | Updated: 28 Mar 2021, 12:00 AM

देश और दुनिया के कई देशों में रंगों का त्योहार होली बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। रंग और गुलाल का बेजोड़ मिश्रण होली के त्योहार को काफी खुशनुमा बना देता है। इस दिन लोग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हैं। होली के दिन रंगों के महत्व को लेकर भी कई तरह की मान्यताएं है। आइए जानते हैं किस राशि के लोगों को किस रंग से होली खेलना शुभ रहेगा।

मेष और वृश्चिक राशि

इन राशियों के स्वामी मंगल हैं और मंगल का शुभ रंग लाल माना जाता है। इसलिए इन राशियों के लोगों को लाल, गुलाबी और इसके समानांतर रंगो से होली खेलना चाहिए।

वृषभ और तुला

इन राशियों के स्वामी शुक्र है। बताया जाता है कि शुक्र का रंग सफेद है लेकिन सफेद रंग से होगी नहीं खेली जा सकती। ऐसे में इन राशियों के लोग नीले और आसमानी रंगों से होली खेल सकते हैं।

कन्या और मिथुन

इन राशियों के स्वामी बुध हैं। बुध का रंग हरा माना जाता है। लेकिन इन राशियों के लोग पीले, नारंगी और गुलाबी रंग से भी होली खेल सकते हैं।

मकर और कुंभ

इन दोनों राशियों के स्वामी शनिदेव हैं। शनिदेव का रंग काला या नीला माना जाता है। ऐसे में इन राशियों के लोग नीला रंग का इस्तेमाल करें तो सबसे बेहतर है।

धनु और मीन

इन दोनों राशियों के स्वामी बृहस्पति हैं। जिनका रंग पीला माना जाता है। इन राशियों के लोग नारंगी और पीले रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कर्क राशि

इस राशियों के स्वामी चंद्रमा हैं। जिनका पसंदीदा रंग सफेद बताया जाता है। ऐसे में इस राशि के लोग किसी भी रंग में दही या दूध मिक्स कर होली खेल सकते हैं।

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। चटक रंगों को सूर्यदेव का रंग माना जाता है। ऐसे में इस राशि के लोग नारंगी, लाल और पीले रंग से होली खेल सकते हैं। इससे आपके जीवन में यश और मान सम्मान बढ़ेगा।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds