Trending

Viral Video: बीच सड़क शख्स को चप्पलों से धुनती नजर आई लड़की, जानिए क्या है पूरा मामला?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 07 Sep 2021, 12:00 AM | Updated: 07 Sep 2021, 12:00 AM

लखनऊ की थप्पड़ गर्ल को तो आप भूले नहीं होंगे। जी हां, हम उसी लड़की की बात कर रहे हैं, जिसने एक कैब ड्राइवर को बीच सड़क पर बुरी तरह पीटा था। प्रियदर्शनी नाम की लड़की ने ड्राइवर पर थप्पड़ ही थप्पड़ बरसाए थे। लखनऊ का ये मामला काफी ज्यादा सुर्खियों में रहा। जहां एक ओर लड़की कानूनी कार्रवाई के लपेटे में आ गई, तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी उसकी जमकर ट्रोलिंग हुई थीं। 

रायबरेली से सामने आई ‘चप्पल गर्ल’

थप्पड़ गर्ल के बाद अब एक चप्पल गर्ल का भी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवती युवक को चप्पलों से मारती हुई नजर आ रही है। ये वीडियो उत्तर प्रदेश के रायबरेली का बताया जा रहा है। वीडियो में देखने मिल रहा है कि लड़की, युवक की चप्पलों से खूब धुनाई कर रही है। 

युवती लगा रही ये आरोप

हालांकि इस बार कहानी कुछ अलग है। दरअसल, युवती आरोप लगा रही हैं कि युवक उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था और उसका मोबाइल नंबर भी मांग रहा था। वहीं युवक खुद को निर्दोष बताता हुआ नजर आ रहा है। मामला डलमऊ तहसील के घुरवारा चौकी के पास का है।

हुआ कुछ यूं कि ज्योति नाम की युवती किसी मुकदमे की तारीख पर गई थीं। काम खत्म होने के बाद वापस आ रही थीं। युवती के आरोपों के मुताबिक इस दौरान युवक उसका पीछा करने लगा। लड़की के उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब युवक नहीं माना तो युवती का पारा चढ़ गया और सरेआम चप्पलों से उसकी धुनाई शुरू कर दी। इस दौरान युवक बोलता रहा कि वो गलत नहीं है। इसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने लड़की को शांत कराया और दोनों को अपने अपने घर जाने के लिए कहा। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यहां गौर करने वाली बात ये भी है कि जहां पर ये घटना चौकी उससे सिर्फ कुछ कदमों की ही दूरी पर थीं। फिर भी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।  चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच नहीं पाए। फिलहाल इस पूरे मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग मनचले को यूं सबक सिखाने के लिए लड़की की काफी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds