मुंबई में आलीशान बंगला, पाकिस्तान में था पुश्तैनी घर…जानिए Dilip Kumar की संपत्ति के बारे में!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 07 Jul 2021, 12:00 AM | Updated: 07 Jul 2021, 12:00 AM

आज हिंदी सिनेमा ने अपने एक महान एक्टर को खो दिया। बॉलीवुड के First Khan के नाम से भी जाना जाता था। दिलीप कुमार का फिल्मी करियर सुपरहिट रहा। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं। 

दिलीप कुमार दूसरे सेलिब्रिटीज से काफी अलग थे। जहां कई लोग मशहूर होने के बाद और स्टार बनने के बाद लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं, तो वहीं दिलीप कुमार खुद को इस चमक धमक से दूर ही रखा करते थे। एक बार दिलीप कुमार ने बताया था कि वो अपने कपड़े पाली नाका में एक दर्जी से सिलवाया करते थे। ये दर्जी उनके कपड़े तब से सिल रहा था, जब से वो बांद्रा में रह रहे थे।

कभी 36 रुपये में किया था काम

1922 में दिलीप कुमार का जन्म पेशावर में हुआ था, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। दिलीप कुमार कुल 12 भाई-बहन थे। उनका शुरुआती जीवन काफी तंगहाली में गुजरा। मुंबई आने के बाद भी उन्होंने कई आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक वक्त ऐसा भी था, जब उन्होंने एक आर्मी क्लब में सैडविंच स्टॉल में काम किया। तब वो सिर्फ 36 रुपये कमाते थे। 

अब थे इतने करोड़ के मालिक

बात अगर दिलीप कुमार की संपत्ति की करते हैं। Celebrity Net Worth के अनुसार दिलीप कुमार की 85 मिलियन यानी 635 करोड़ से ज्यादा है। उनकी आय का मुख्य स्त्रोत तो एक्टिंग ही था। हालांकि वो संसद के सदस्य भी रहे हैं। 

अपने करियर में दिलीप कुमार ने कुल 62 फिल्मों में काम किया। वो ऐसे पहले एक्टर थे जिन्होंने 1950 के दौर में एक फिल्म में काम करने के लिए एक लाख रुपये लिए थे। तब ये कीमत काफी ज्यादा हुआ करती थीं। वहीं दिलीप कुमार ने आखिरी फिल्म के लिए 12 लाख रुपये चार्ज किए थे। 

मुंबई वाले घर को लेकर हुआ था विवाद

दिलीप कुमार का भाईयों के साथ प्रॉपटी को लेकर विवाद भी हुआ, जो काफी चर्चाओं में रहा। विवाद की वजह दिलीप कुमार साहब का बंगला नंबर-16 था। मामला कई सालों तक कोर्ट में भी चला था। 2017 में दिलीप कुमार ने इस घर को तुड़वाकर यहां बिल्डिंग बनाने की बात कही और यहां 2017 के बाद से ही काम चल रहा है। बिल्डिंग में एक म्यूजियम होगा। साथ ही इसका आधा हिस्सा दिलीप कुमार और सायरा बानो के नाम होगा।

पाकिस्तान में है पुश्तैनी घर

इसके अलावा पाकिस्तान में भी उनका एक घर था। हालांकि पाकिस्तान की सरकार उनके इस घर को खरीदकर वहां म्यूजियम बनवाना चाह रही थीं, जिससे लोगों को उनके बारे में और ज्यादा करीब से जानने को मिले। दिलीप कुमार के घर के मालिक से पाकिस्तानी सरकार इसकी कीमत भी तय कर चुकी है। घर के मालिक ने इसके लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये की मांग की थीं। हालांकि अब इस घर की कीमत 80 लाख फिक्स की गईं। 

पाकिस्तान में जिस घर में उनका बचपन बीता, उससे दिलीप कुमार को काफी लगाव था। बीते दिनों दिलीप कुमार को अपने इस पुश्तैनी घर की काफी याद आ रही थीं। वो अपने इस घर को देखना चाह रहे थे। वहीं कुछ महीनों पहले उनके पुश्तैनी घर की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, जिसे देखकर दिलीप साहब काफी भावुक हो गए और लोगों से और तस्वीरें शेयर करने को कहा था। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds