Television Chandrakanta Mystery : कहां और किस हाल में हैं TV की राजकुमारी चंद्रकांता? हो गई हैं गुमनाम

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 26 May 2025, 12:00 AM | Updated: 26 May 2025, 12:00 AM

TV Chandrakanta Shikha Swaroop Mystery : कभी कभी टीवी पर कुछ ऐसे सीरियल बनाए जाते है जो हमेशा के लिए लोगों के जेहन में अपनी जगह बना लेते है। जैसे कि शक्तिमान, रामायण , महाभारत, आर्यमान, जैसे शोज है, जो आज भी प्रसारित किए जाए तो भी फैंस उतने ही मजे से देखते है जितना के तब देखा करते थे जब ये टीवी पर पहली बार प्रसारित हुआ था। इन्हीं शोज की लिस्ट में 1994 से लेकर 1996 तक दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुआ एक जादुई शो चंद्रकांता भी शामिल है।

और पढ़ेः जिया खान की मौत के पीछे की कहानी, जरीना वहाब ने सूरज पंचोली और टूटे रिश्ते का किया पर्दाफाश.

चंद्रकांता में कई दिग्गज सितारों को आसमान की बुलंदियों पर पहुंचाया तो वहीं कुछ आज गुमनामी के अंधेरे में है। इस सीरियल के जरिए सबकी चहेती बनने वाली चंद्रकांता को लेकर ऐसा कहा जा सकता है कि ये सीरियल उनके लिए लकी साबित नहीं हुआ था। आज करीब 30 साल से ऊपर का समय बीत चुका है, इस शो के कई सितारे जैसे कि पंकज धीर,शाहबाज खान,मुकेश खन्ना, अखिलेंद्र मिश्रा, परीक्षित साहनी, राजेंद्र गुप्ता जैसे कलाकार आज भी टीवी और फिल्म दोनों जगह पर राज कर रहे है लेकिन इस शो की जान चंद्रकांता का रोल करने वाली एक्ट्रेस शिखा स्वरूप कहां है। किस हाल है में टीवी की चंद्रकांता। आखिर क्यों हो गई वो गुमनाम। जानेंगे इस खबर के।

कहां है शिखा स्वरूप? Where is Chandrakanta

23 अक्टूबर 1970 को दिल्ली में जन्मी शिखा स्वरूप अपने कॉलेज के दिनों में ही मॉडलिंग करने लगी थी। शिखा स्वरूप शूटिंग में एक गोल्ड मेडलिस्ट भी है। उन्होंने 1988 में ऑल इंडिया पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। मॉडलिंग के दौरान ही उन्हें शो चंद्रकांता में काम करने का मौका मिला था। 1988 में शिखा ने मिस इंडिया इंटरनेशनल जीता था। शिखा ने करीब 11 फिल्मों में भी काम किया था। जिसमें 1990 में आवाज दें कहा है से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, लेकिन 1994 में उनकी अंतिम फिल्म चीता आई थी, जिसके बाद शिखा ने फिल्मों से दूरी बना ली थी।
1994 में शिखा को दूरदर्शन के शो चंद्रकांता में काम करने का मौका मिला। सीरियल चंद्रकांता बहुत बड़ा हिट हुआ इसके बाद सीखने 1996 में युग और 1997 में शक्तिमान में काम किया था लेकिन टीवी इंडस्ट्री में भी वो चंद्रकांता के अलावा किसी और शो में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। नतीजा ये हुआ कि उन्होंने टीवी से भी दूरी बना ली।

बीमारी के कारण डूबा करियर

शिखा करीब 14 सालों तक एंटरटेनमेंट जगत से दूर रही। खबरों की माने तो शिखा के हेल्थ को लेकर कुछ समस्या हो गई थी। और इसलिए वो बहुत ज्यादा हेक्टिक काम नहीं कर सकती थी। शिखा ने सोशल मीडिया से भी दूरी बनाई हुई है। एक लंबी बीमारी से जूझने के बाद करीब 14 सालों बाद शिखा फिर से कहानी चंद्रकांता की शो ने नजर आई थी। इसके बाद शिखा जी टीवी के शो रामायण में नजर आई थी जिसमें उन्होंने कैकई का रोल किया था। शिखा स्वरूप अपनी जिंदगी काफी निजी रखना पसंद करती है। उन्होंने आर्मी पायलट दिल्ली के एक व्यवसायी राजीव लाल से 1992 में शादी की थी, लेकिन ये शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया। शिखा फिलहाल सिंगल है।

और पढ़ेः क्या है इस बच्ची के साथ विकास का रिश्ता, कैसा है इसका रेस्ट्रो.

शिखा भले ही फिल्म और टीवी जगह से दूर है लेकिन 53 साल की हो चुकी शिखा आज भी मॉडलिंग में सक्रिय है। वो मॉडलिंग जगह का जाना माना नाम है, जो अपने ग्लैमरस लुक के लिए काफी फेमस है। हालांकि वो लाइमलाइट से दूर रह कर एक शांत जिंदगी जी रही है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds