Tiger Shroff reveals his fear:फ्लाइट में बैठने से क्यों डरते हैं टाइगर? स्टंट्स के मास्टर ने बयां किया अपना दर्द, लेनी पड़ रही है डॉक्टरी मदद

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 31 Mar 2026, 12:18 PM | Updated: 31 Mar 2026, 12:18 PM

Tiger Shroff reveals his fear: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ गिने चुने सितारे ही है जो अपने सभी स्टंट खुद ही करते है..जिनकी बॉडी और एक्शन की दुनिया दिवानी है.. और उन्ही में से एक है बागी फेम एक्टर टाइगर श्राफ..टाइगर श्राफ ने 2014 में अपनी फिल्म हीरोपंती के जरिये फिल्म इंडस्ट्री में ने केवल अपनी मौजूदगी दर्ज की थी, बल्कि फैंस को पता चल गया था कि इंडस्ट्री को एक और मार्शल आर्टिस्ट मिल गया है..

और पढ़े: Dhamtan Sahib: वो पवित्र स्थान जिसके दर्शन के बिना ‘हजूर साहिब’ की यात्रा मानी जाती है अधूरी!

फ्लाईट में बैठने से डरते है टाइगर

हीरोपंती के बाद आपने बागी फ्रेचांइजी की चारों फिल्मों में उन्हें उड़ उड़ कर एक्शन करते देखा होगा..लेकिन क्या आप ये जानते है कि विलेंस को उड़कर मारने वाले टाइगर श्राफ असल लाइफ में उड़ने से डरते है… जिसका खुलासा खुद उन्होंने किया है.. टाइगर ने खुद बताया कि एक साथ कई को ढेर करने वाले टाइगर फ्लाईट में बैठने से डरते है.. जिसका कारण कोई ऊंचाई का कोई डर नहीं बल्कि उनके साथ हुआ एक हादसा है, जिसने टाइगर के अंदर ये डर पैदा कर दिया.. इतना ही नहीं इस डर के चक्कर में उन्हें थेरेपी तक लेने की नौबत आ गई है।

क्यों लगता है टाइगर को डर

जी हां, फैंस इस बात को जानकर बेहद हैरान होंगे कि एक्शन और फीजिक के मास्टर टाइगर को फ्लाईट में बैठने से डर लगने लगा है। दरअसल अभी हाल ही में टाइगर एक यूट्यूब शो में पहुंचे थे, जिसमें उन्होंने अपने फोबिया को लेकर बात करते हुए ये स्वीकार किया कि उन्हें एयरोफोबिया है। इसलिए अक्सर वो ज्यादा लंबी दूरी के ट्रेवल में प्लेन लेने से डरते है.. टाईगर ने बताया कि वो ऐसे शख्स है जिन्हें अपनी लाइफ और अपनी बॉडी खुद के कंट्रोल में रखना पसंद करते है,., लेकिन जब वो फ्लाइट पर बैठते है तो उनका दिमाग काम करना बंद कर देता है.. वो हमेशा सुन्न हो जाते है.. जिसके कारण बार उन्हें लगता है कि फ्लाइट में उनका दम घुस जायेगा।

डर से निकलने के लिए उन्हें थेरेपिस्ट की जरूरत

टाइगर ने बताया कि काफी समय पहले उन्होंने एक फ्लाइट में यात्रा की थी, जो काफी अशांत थी.. उन्हें डर था कि कहीं वो क्रेश न हो जाये, लेकिन ऊपरवाले की कृपा से वो सुरक्षित उतर गए, लेकिन तब से ही उन्हें एयरोफोबिया हो गया। टाइगर ने कहा कि उन्होंने इस डरने से निकलने के लिए कई बार पाइलट से भी बात की है, सभी कहते है कि टर्बुलेंस ऊबड़-खाबड़ सड़कों जैसा ही होता है… इसलिए फ्लाइंट कई बार अशांत महसूस होती है, लेकिन उसमें घबराने जैसा कुछ नहीं है। लेकिन टाइगर फिर भी अपने डर से ऊबर नहीं पा रहे है। टाइगर ने कहा कि अब उन्हें लगता है कि अब इस डर से निकलने के लिए उन्हें थेरेपिस्ट की जरूरत है।

क्योंकि जब तक वो इस डर से नहीं निकलेंगे.. तब तक उनका करियर में परेशानी होती रहेगी। शूटिंग के सिलसिले में अक्सर बाहर जाना होता है, ऐसे में उनका डर अगर उनपर हावी रहेगा तो वो उनके करियर के लिए एक बड़ा रोड़ा साबित हो रहा है.. टाइगर का अपने फोबिया को लेकर खुलकर बात करना बेहद हिम्मतवाला कदम है। हम उम्मीद करते है कि वो जल्द इस फोबिया से बाहर निकले.. और उन्हें अच्छी फिल्मों में देख सकें।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds