इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के पतियों ने पहनाये बेशकीमती मंगलसूत्र, कीमत इतनी कि निपट सकती है पूरी शादी !

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 16 Feb 2021, 12:00 AM | Updated: 16 Feb 2021, 12:00 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस खर्चा करने में कोई कसर नहीं छोड़ती. महंगी चीज़ें रखना उनके ऊंचे शौकों में से एक होता है. आजकल शादियों का सीज़न रहा है, तो फ़िलहाल हम बात शादी से जुड़े शौकों की ही करेंगे. दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक बी टाउन की कई नामचीन एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिनके मंगलसूत्र की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे. जितनी कीमत में लोगों की ग्रैंड शादियाँ निपट जाती हैं उतने प्राइस के ये एक्ट्रेस मंगलसूत्र कैरी करती हैं. आइये देखें कौन हैं वो एक्ट्रेस.

अनुष्का शर्मा

इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के पतियों ने पहनाये बेशकीमती मंगलसूत्र, कीमत इतनी कि निपट सकती है पूरी शादी ! — Nedrick News

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग हुई थी. इस दौरान अनुष्का ने लाइट पिंक कलर का बेहद ही खूबसूरत लहंगा पहना हुआ था. सब्यसाची के कलेक्शन का ये लहंगा अनुष्का के पहनने के बाद ट्रेंड में आ गया था. इस अदाकारा के लहंगे के आकर्षण के अलावा एक और चीज़ थी जिसने सबकी ओर अपना ध्यान आकर्षित किया था. और वो था इनका मंगलसूत्र. डायमंड स्टडेड पेंडेंट के इस मंगलसूत्र की कीमत करीब 52 लाख रुपये थी.

शिल्पा शेट्टी

इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के पतियों ने पहनाये बेशकीमती मंगलसूत्र, कीमत इतनी कि निपट सकती है पूरी शादी ! — Nedrick News

शिल्पा शेट्टी की भी काफी ग्रैंड वेडिंग हुई थी. इस एक्ट्रेस ने अपनी शादी में लाल साड़ी पहनी थी जो 50 लाख रुपये की थी. बताया जाता है कि उन्हें राज कुंद्रा ने जो रिंग थी उसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये थी. इसके अलावा राज ने शिल्पा को 30 लाख रुपये का मंगलसूत्र पहनाया था.

दीपिका पादुकोण

इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के पतियों ने पहनाये बेशकीमती मंगलसूत्र, कीमत इतनी कि निपट सकती है पूरी शादी ! — Nedrick News

साल 2018 में इटली के लेक कोमो में हुई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की वेडिंग भी काफी चर्चा में रही थी. ये शादी लेक कोमो के Villa del Balbianello में हुई थी. बताया जाता है कि इस कपल ने शादी के लिए करोड़ों रुपये खर्च किये थे. तो जाहिर सी बात है करोड़ों रुपये की इस शादी में मंगलसूत्र की कीमत भी हाई फाई होगी. सूत्रों के मुताबिक दीपिका का मंगलसूत्र करीब 20 लाख रुपये का बताया जा रहा है. इस मंगलसूत्र में काले और सोने के मोती थे और एक डायमंड लगा हुआ है .

ये भी देखें :इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय बने विराट कोहली, इन एक्ट्रेस को पछाड़ा

ऐश्वर्या राय बच्चन

इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के पतियों ने पहनाये बेशकीमती मंगलसूत्र, कीमत इतनी कि निपट सकती है पूरी शादी ! — Nedrick News

बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन की जब ऐश्वर्या राय बच्चन से शादी हुई तब देशभर में ये मानों एक एतिहासिक इवेंट बन गया. पूरी मीडिया कवरेज इस ग्रैंड शादी पर थी. सभी देशवासी भी इसे देखने के लिए उत्सुक थे. इस शाही शादी की हालांकि सेक्योरिटी काफी स्ट्रिक्ट थी. इस शादी में ऐश्वर्या के वेडिंग ड्रेस से लेकर उनके मंगलसूत्र तक हर एक एक चीज़ पर काफी रुपये खर्च किये गए थे. बच्चन परिवार ने अपनी बहु के लिए एक यूनिक पीस वाला मंगलसूत्र चुना था जिसमें तीन डायमंड लगे हुए थे. इसकी कीमत करीब 45 लाख बताई जाती है.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds