रिपब्लिक डे की बधाई देते हुए शिल्पा शेट्टी ने कर दी ये बड़ी गलती, हुई जमकर ट्रोल, लोगों ने कहा- गवार बॉलीवुड

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 27 Jan 2021, 12:00 AM | Updated: 27 Jan 2021, 12:00 AM

26 जनवरी को देश में 72वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया। इस दौरान तमाम सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए रिपब्लिक डे की बधाई दी, जिसमें फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का नाम भी शामिल था। शिल्पा शेट्टी ने बीते दिन सोशल मीडिया के जरिए लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। लेकिन इस दौरान वो एक ऐसी बड़ी गलती कर बैठी, जिसकी वजह से शिल्पा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने मंंगलवार को बधाई देते हुए गलती से गणतंत्र दिवस की जगह स्वतंत्रता दिवस लिख दिया था। बस फिर किया था, जैसे ही उन्होनें ट्वीट किया, लोगों ने उनको सुनना शुरू कर दिया।

जैसे ही शिल्पा को अपनी इस बड़ी गलती का एहसास हो गया, उन्होनें तुरंत अपनी ट्वीट को डिलीट कर दिया। साथ ही फौरन दूसरी ट्वीट में अपनी इस गलती को सुधारा और फिर गणतंत्र दिवस की बधाई लोगों को दी। अपनी गलती को सुधारते हुए शिल्पा ने लिखा- ‘बहत्तरवें गणतंत्र दिवस की ढे़रों शुभकामनाएं। हर भारतीय को रिपब्लिक डे की बधाई। हमारे संविधान ने हमें जो अधिकार और कर्तव्य दिए हैं, उन्हें बरकरार रखने का संकल्प लें …न केवल अपने लिए, बल्कि अपने प्रत्येक साथी नागरिक के लिए भी।’

रिपब्लिक डे की बधाई देते हुए शिल्पा शेट्टी ने कर दी ये बड़ी गलती, हुई जमकर ट्रोल, लोगों ने कहा- गवार बॉलीवुड — Nedrick News

हालांकि जब तक शिल्पा ने अपनी इस गलती को सुधारा तब तक काफी देर हो चुकी थीं। लोगों ने शिल्पा की पुरानी ट्वीट का स्क्रीनशॉट ले लिया था और वो वायरल होने लगा। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किए जाने लगा।

एक यूजर ने शिल्पा पर तंज कसते हुए लिखा- ‘अब कह दो स्वंतत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस बस 19-20 का ही तो फ्रक है। केवल ट्वीट्स करने से देशभक्ति नहीं दिखती।’

रिपब्लिक डे की बधाई देते हुए शिल्पा शेट्टी ने कर दी ये बड़ी गलती, हुई जमकर ट्रोल, लोगों ने कहा- गवार बॉलीवुड — Nedrick News

वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- ‘आपको पता है, हम भारतीय को बॉलीवुड के लोगों से ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं। हमें आपके IQ के बारे में पता है। हम जानते है कि बॉलीवुड पैसों, काउस और ड्रग के अलावा और कुछ नहीं सोच सकता। तो क्यों आप हमें इंप्रेस करने के लिए ज्यादा प्रयास करते हैं।’

रिपब्लिक डे की बधाई देते हुए शिल्पा शेट्टी ने कर दी ये बड़ी गलती, हुई जमकर ट्रोल, लोगों ने कहा- गवार बॉलीवुड — Nedrick News

इसके अलावा एक और यूजर ने कहा- ‘स्वतंत्रता दिवस वाला स्क्रीनशॉट सबके पास है। बॉडी फिगर, साइज जीरो और योगा के अलावा देश के बारे में भी कुछ सीख लो आंटी, फिर करना संविधान के अधिकार की बड़ी बड़ी बातें। अपने बच्चों को भी थोड़ी बहुत सीखा देना।’

रिपब्लिक डे की बधाई देते हुए शिल्पा शेट्टी ने कर दी ये बड़ी गलती, हुई जमकर ट्रोल, लोगों ने कहा- गवार बॉलीवुड — Nedrick News

रिपब्लिक डे की बधाई देते हुए शिल्पा शेट्टी ने कर दी ये बड़ी गलती, हुई जमकर ट्रोल, लोगों ने कहा- गवार बॉलीवुड — Nedrick News

वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों शिल्पा ने बॉलीवुड से दूरी बनाई हुई हैं। अपनी फिटनेस और योगा के लिए जाने जानी वाली एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा शिल्पा सोनी टीवी के डांस शो सुपर डांसर को जज करते हुए भी नजर आती हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds