Trending

सलमान ने बचाई राखी की टूटती शादी, कॉल पर भाईजान कि धमकी मिलने के बाद आदिल ने माफी मांगते हुए निकाह किया कबूल…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 17 Jan 2023, 12:00 AM | Updated: 17 Jan 2023, 12:00 AM

सलमान के कॉल ने बचाया राखी का टूटता रिश्ता 

इन दिनों राखी सावंत अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई है. वहीं इस बीच इस शादी के मामले में सलमान खान की एंट्री हुई है. दरअसल, राखी सावंत हाल ही में जानकारी दी कि उन्होंने आदिल खान दुर्रानी (Adil Durrani) से शादी कर ली है जिसके बाद आदिल ने इस शादी से मना कर दिया. वहीं अब खबर है कि सलमान खान के एक कॉल ने राखी सावंत के इस रिश्ते को टूटने से बचा लिया है. 

Also Read- ‘काश…तुम मर जातीं’, जब मीका के साथ हुई किसिंग कंट्रोवर्सी पर भड़क उठी थीं राखी सावंत की मां, किया था ऐसे रिएक्ट.

क्या है राखी सावंत की शादी का मामला 

सलमान ने बचाई राखी की टूटती शादी, कॉल पर भाईजान कि धमकी मिलने के बाद आदिल ने माफी मांगते हुए निकाह किया कबूल... — Nedrick News

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस राखी सावंत ने कुछ समय पहले बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ अपने निकाह का वीडियो शेयर किया. वहीं इस विडियो में राखी ने अपने फैन्स को बताया कि वह दोनों शादीशुदा हैं लेकिन इसके बाद आदिल ने शादी से इनकार कर दिया था और ऐसे में राखी काफी परेशान थीं। इसी बीच अब आदिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर राखी के साथ शादी की बात कबूल कर ली है। वहीं एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनकी शादी बचाने के पीछे बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का हाथ है।


सलमान ने बचाई राखी की शादी 

आदिल खान ने सोशल मीडिया पर राखी के साथ अपने निकाह की तस्वीर साझा कर लिखा था कि वह दोनों शादीशुदा हैं और इस बात से वह कभी मना नहीं कर रहे हैं। फिलहाल वह कुछ चीजों को सही करने में लगे हैं। इसके बाद राखी और आदिल ने मीडिया के सामने भी अपना बयान दिया, जहां ड्रामा क्वीन ने कहा कि सलमान खान ने उनकी शादी को बचाया है।राखी सावंत ने कहा, ‘भाई इनको बहुत प्यार करते हैं। भाई इनसे मिले भी हैं। भाई का फोन तो इन्हें जरूर आया ही है। आप जानते ही हैं कि सब भाई ने कराया है। भाई के होते हुए ये मना कर सकते थे क्या बहन को शादी का? भाई का फोन आएगा तभी हो कुछ सकता है ना।’इसके बाद आदिल भी कहते हैं, ‘वो बहुत अच्छे हैं और उन्होंने कुछ चीजें मुझे समझाई हैं।’ इस पर राखी कहती हैं, ‘मेरे भाई ने मेरा घर बसा दिया।’


सात महीने पहले हुई थी शादी
 

आपको बता दें कि राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी ने सात महीने पहले शादी की थी। इसके बाद अचानक ही राखी ने अपने निकाह का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद आदिल ने इससे पहले इनकार किया और फिर कुछ दिन का समय मांगा। वहीं, अब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर निकाह कबूल कर लिया है और दोनों काफी खुश हैं। 

Also Read- Bigg Boss 15 से बाहर आते ही रितेश ने खोली राखी के साथ अपने रिश्ते की पोल, किया ये बड़ा खुलासा!

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds