इतने करोड़ के मालिक हैं रणबीर-आलिया, जानकर दोनों की संपत्ति दंग रह जाएंगे आप!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 11 Apr 2022, 12:00 AM | Updated: 11 Apr 2022, 12:00 AM

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के पॉवर कपल में से एक हैं। इनकी जोड़ी को फैंस की पसंदीदा हैं। रणबीर और आलिया दोनों ही फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं। दोनों स्टारकिड हैं। बावजूद इसके  रणबीर-आलिया ने अपने टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली। 

इन दिनों फैंस की ये मोस्ट फेवरेट जोड़ी अपनी शादी को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में छाई हुई हैं। लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब रणबीर-आलिया आखिरकार शादी के बंधन में बंधने के लिए एकदम तैयार हैं। इस वक्त हर तरफ चर्चे रणबीर और आलिया की शादी को लेकर ही हो रहे हैं। इन खबरों के बीच हम आपके लिए रणबीर-आलिया से जुड़ी कुछ बेहद ही इंटरेस्टिंग बातें लेकर आए हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की संपत्ति के बारे में। 

क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में एक अच्छा मुकाम हासिल कर चुके रणबीर कपूर और आलिया भट्टी कितनी संपत्ति के मालिक हैं? दोनों का नेट वर्थ कितना हैं? और रणबीर-आलिया में से कौन ज्यादा अमीर हैं? नहीं? तो चलिए जान लेते हैं…

रणबीर की कुल संपत्ति 

रणबीर और आलिया  दोनों की कुल संपत्ति मिलाकर 500 करोड़ तक की है। बात रणबीर कपूर की करें तो वो अब तक ऐसी फिल्में कर चुके हैं, जो सुपरहिट साबित हुई। आज के वक्त में रणबीर करोड़ों के मालिक हैं। GQ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो नवंबर 2021 तक रणबीर का नेट वर्थ 337 करोड़ के करीब था। वमुंबई के बांद्रा में रणबीर ने एक घर खरीद रखा है, जिसकी कीमत 30 करोड़ है। इसके साथ ही रणबीर की देश में भी और कई जगहें प्रॉपर्टीज हैं। रणबीर इंडियन सुपर लीग की टीम मुंबई FC के सह-मालिक भी हैं। 

रणबीर की गिनती आज बॉलीवड के टॉप एक्टर्स में होती हैं। एक फिल्म के लिए वो 18-20 करोड़ तक की फीस चार्ज करते हैं। वहीं अगर कोई फिल्म हिट या ब्लॉकबस्ट होने पर रणबीर भी अपनी फीस उस हिसाब से बढ़ा देते हैं। 

आलिया का कुल संपत्ति

अब बात रणबीर की लेडी लव आलिया भट्ट की कर लेते हैं। कमाई के मामले में आलिया भी पीछे नहीं हैं। उनकी नेट वर्थ 158 करोड़ रुपये के करीब बताई जाती हैं। आलिया एक फिल्म के लिए 8-10 करोड़ तक चार्ज करती हैं। इसके अलावा वो ब्रैंड एंडोर्समेंट के लिए 1 से 2 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं। आलिया इवेंट के लिए 30 लाख रुपये चार्ज करती हैं। साल 2018 में एक्ट्रेस ने लंदन में एक घर खरीदा था, जिसकी कीमत 16 करोड़ थीं। इसके साथ ही आलिया की मुंबई के ब्रांदा और जुहू में भी अपार्टमेंट हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds