देश विदेश तक है रामपुर के शेरवानी की डिमांड, इस शादी सीजन आप भी खरीदे !

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 Oct 2024, 12:00 AM | Updated: 23 Oct 2024, 12:00 AM

सर्दी का मौसम आते के साथ शादी का सीजन भी शुरू हो जाते है. हर तीसरे घर में शादी का माहौल होता है. वही दूल्हा-दुल्हन अपने परफेक्ट ऑउटफिट लूक के लिए अलग-अलग जगह से शोपिंग करते है. वही दूल्हे के लिए सबसे बड़ी चिंता होती है, अपनी शादी के दिन परफेक्ट लुक पाना ऐसे में शेरवानी और कोट-पैंट की खरीदारी कहा से करे कैसे अपने लुक को रॉयल बनाए. तो चलिए इस लेख में हम आपको बताते है कि आप कहा से स्टाइलिश शेरवानी और कोट-पैंट खरीद सकते है. यह जगह रामपुर में है.

दूल्हों के लिए परफेक्ट रॉयल लुक

वैसे तो कई बड़े शहर है जहाँ से आप स्टाइलिश शेरवानी और कोट-पैंट खरीद सकते है. लेकिन रामपुर में इस मांग को पूरा करने के लिए, मिस्टन गंज स्थित अदब डिजाइन सबसे बेहतरीन जगह है, जहां की शेरवानी और कोट-पैंट अपनी बेहतरीन कारीगरी और क्वालिटी के लिए देश-विदेश तक पहचान बनाई है. लोग दूर-दूर से लोग रामपुर में शादी की शौपिंग करने आते है. यहां के अदब डिजाइन, जो नवीन मंडी गेट नंबर 2 के सामने स्थित है, जहाँ आपको हर डिजाईन और स्टाइल के ऑउटफिट मिल जाएंगे. यहाँ मिलने वाले परिधानों ने अपनी खासियत और गुणवत्ता से दूर-दूर तक पहचान बनाई है.

दुकान के मालिक अनीस अहमद के अनुसार, उनकी शेरवानी और कोट-पैंट की कारीगरी इतनी बेहतरीन है कि हर दूल्हा इसे पहनने के बाद रॉयल लुक में नजर आता है. रामपुर की यह शेरवानी और कोट-पैंट विशेष रूप से हाथ से बनाए जाते हैं, जो इन्हें और भी आकर्षक बनाते हैं. हाथ की महीन कारीगरी से तैयार इन परिधानों की कीमत 3 हजार से लेकर 20 हजार तक होती है. इसके अलावा, कोट-पैंट की रेंज 15 हजार रुपये तक में मिल जाती है, जो उच्च गुणवत्ता और स्टाइल का प्रतीक हैं.

विदेशों तक फैली अदब डिजाइन की डिमांड

अदब डिजाइन की खासियत यह है कि यहां से सिर्फ रामपुर ही नहीं, बल्कि मुंबई, काशीपुर, बरेली, देहरादून और भारत के अन्य शहरों के अलावा विदेशों से भी ऑर्डर दिए जाते हैं. शादी के इन खास परिधानों की डिमांड इतनी ज्यादा है कि ग्राहक इन्हें ऑर्डर पर बनवाने के लिए दूर-दूर से आते हैं. यहां के शेरवानी और कोट-पैंट न केवल दूल्हे को हीरो जैसा लुक देते हैं, बल्कि उनकी शादी के पलों को भी और खास बना देते हैं. इसलिए, अगर आप भी अपने शादी के लिए कुछ अनोखा और रॉयल ढूंढ रहे हैं, तो रामपुर की अदब डिजाइन पर एक बार जरूर आएं. यहाँ आपको अफोर्डेबल प्राइस में बेहद ही सुन्दर ऑउटफिट मिल जाएंगे.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds