जिस बच्चे को लिया था गोद, वो बना डॉक्टर, अब उसी की शादी में पहुंचे राजनाथ सिंह…जानिए ये पूरा किस्सा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 28 Feb 2021, 12:00 AM | Updated: 28 Feb 2021, 12:00 AM

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से जुड़ा एक किस्सा सामने आया है। जब राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होनें एक दलित बच्चे बृजेंद्र को गोद लिया था। बृजेंद्र के सिर से पिता का साया बचपन में ही उठ गया था। सिंह ने बृजेंद्र की शिक्षा का जिम्मा उठाया था और उसके भविष्य को संवारने का काम किया। अब 20 सालों बाद वहीं बृजेंद्र जब शादी के बंधन में बंधा, तो राजनाथ सिंह उसको आर्शीवाद देने के लिए पहुंच गए। शादी का ये कार्यक्रम यूपी के गाजीपुर में आयोजित था, जिसमें केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए।

बृजेंद्र एक प्रतिभाशाली बच्चा था। उसने आठवीं क्लास में टॉप किया था। जब राजनाथ सिंह को इसके बारे में पता चला कि बृजेंद्र के पिता नहीं हैं और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। तो उन्होनें बृजेंद्र की पढ़ाई समेत दूसरी चीजों की जिम्मेदारी उठने का फैसला लिया। जब साल 2002 में राजनाथ सिंह यूपी के सीएम थे इसी दौरान उन्होनें बृजेंद्र को गोद लिया था। राजनीति में एक्टिव रहने के साथ वो बृजेंद्र और उनके परिवार से भी मिलने के वक्त निकाला करते थे। बृजेंद्र ने MBBS की पढ़ाई पूरी की और आज वो एक डॉक्टर है।  

राजनाथ सिंह से जुड़े इस किस्से के बारे में बहुत ही कम लोगों को पता था। लेकिन जब 27 फरवरी को बृजेंद्र की शादी का कार्यक्रम था और राजनाथ सिंह शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। तब इसके बारे में लोगों को पता चला। शनिवार को खुद राजनाथ सिंह ने भी इससे बारे में एक ट्वीट भी किया। राजनाश ने लिखा- ‘जब मैं मुख्यमंत्री था तो एक बच्चे की पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी मैनें उठाई थीं। वो बच्चा पढ़ लिखकर डॉक्टर बना। आज उसी डॉ. बृजेंद्र के विवाह समारोह में उसके घर जाकर शामिल हुआ और उसे अपनी शुभकामनाएं दीं। मेरे लिए निश्चित रूप से ये एक बड़े संतोष और आनंद का क्षण है।‘

बता दें कि राजनाथ सिंह 1980 से बीजेपी से जुड़े हुए हैं। वो साल 2000 से 2002 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। इसी दौरान उन्होनें बृजेंद्र की जिम्मेदारी उठाई। सिंह ने बृजेंद्र के भविष्य को संवारने में मदद की। आज बृजेंद्र एक डॉक्टर बन चुके है। साथ ही साथ शनिवार को शादी कर अपनी जिंदगी की नई पारी की भी शुरुआत बृजेंद्र ने की।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds