Rajasthan: शादीशुदा महिला को बहलाकर होटल में ले गया युवक, गैंगरेप कर बनाया वीडियो और फिर…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 29 Jan 2022, 12:00 AM

राजस्थान से एक शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां एक होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया गया। यही नहीं आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भेज दिया था। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं बाकी फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मामला राजस्तान के अलवर जिले का है। पीड़िता के मुताबिक जुलाई 2021 में वो एक डॉक्टर के पास गई थी। इस दौरान रास्ते में एक युवक से उसकी मुलाकात हुई, जो रोजाना उसके घर दूध लेने आने लगा। इसके बाद वो महिला को बहला-फुसालकर अपने साथ लेकर चला गया। यहां होटल में महिला की कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ गलत काम किया।

इसके साथ ही आरोपियों ने पीड़ित महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। आरोपियों ने इसे अपने दोस्तों को भेज दिया और देखने ही देखने वीडियो 5 लोगों के पास पहुंच गया। फिर वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए 5 हैवानों ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

पीड़िता के आरोपों के मुताबिक 6 महीनों तक ये दरिंदे ऐसे ही ब्लैकमेल कर उसके साथ गलत काम करते रहे और वो ये सबकुछ चुपचाप सहती गई। इसके बाद एक दिन परेशान होकर महिला ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

पुलिस ने महिला की शिकायत की FIR दर्ज की और अब तक केवल एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया है। बाकी इस मामले में अभी फरार चल रहे हैं। पीड़ित परिवार के आरोपों के मुताबिक मामले को रफादफा कराने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता लगातार एसपी ऑफिस के चक्कर लगा रही है लेकिन अब तक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।

मामले पर एसपी तेजस्वीनी गौतम ने बताया कि महिला ने गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वो भी गिरफ्तार होंगे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds