सबसे जुदा है NaMo स्टाइल, ऐसा फैशन सेंस जो सबको दीवाना बना दे

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 17 Aug 2020, 12:00 AM | Updated: 17 Aug 2020, 12:00 AM

पीएम मोदी आज 17 सितंबर को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। ये आज के समय में एक ऐसी शख्सियत बन चुके हैं जिनके कपड़ों से लेकर बोलने का स्टाइल भी फैशन स्टेटमेंट बन चुका है। एक ऐसे प्रखर वक्ता जिनकी हर चाल में एक स्टाइल है। मौजूदा दौर में उनके सादगी भरे परिधान भी देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी खूब पॉपुलर हैं। तो आज उनके जन्मदिन पर हम बात करते हैं नमो के फैशन स्टाइल की  जो थोड़ा हटके है।

भारत में लाए हाफ स्लीव कुर्ते का ट्रेंड 

भारत के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के बाद देश में फैशन की फ़िज़ाएं  घोलने वाले दूसरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं। इनकी बदौलत ही देश में हाफ स्लीव कुर्ते का ट्रेंड लाइमलाइट में आया है। पहले भारत की जनता आधी बाजू के कुर्ते पहनने से कतराती थी। लेकिन इन सबसे जुदा मोदी को इस बात से कोई ख़ास फर्क नहीं पड़ता था। वे आधी बाजू के कुर्ते पहन ज्यादातर राजनैतिक समारोह में हिस्सा लेते रहते हैं। और आज आलम ये है कि इस स्टाइल के कुर्ते ने फैशन जगत में खलबली मचा रखी है। हर कोई मोदी कुर्ता का दीवाना है।

इस वजह से ट्रेंड में आया मोदी कुर्ता 

एक बार किसी इंटरव्यू में पीएम मोदी ने इस आधी बांह के कुर्ता पहनने की कहानी साझा की थी। उन्होंने बताया था कि वो अपने कपड़े हमेशा खुद धोते हैं। ऐसे में पूरी बांह का कुर्ता धोने में अधिक समय की बर्बादी होती थी। जिस वजह से उन्होंने कुर्ते की स्लीवस काटने की सोची। इससे इंसान कम्फर्टेबल भी रहता है और कपड़े धोने में ज्यादा समय भी व्यर्थ नहीं जाता। तो मोदी के कपड़े धोने की आदत ने मोदी कुर्ते को जन्म दिया। इसके अलावा मोदी के मास्क, टीशर्ट और बैज जैसी चीज़ें भी समय समय पर मार्केट में देखी गईं।

पगड़ियां जीतती हैं दिल

पीएम मोदी की कुर्ते के साथ अद्भुत पगड़ियां एक माहौल में अलग ही छटा बिखेरती हैं।  लोकसभा चुनावों के दौरान चुनावी प्रचार प्रसार में उनको अलग अलग राज्यों में कई प्रकार की पगड़ियां बांधे हुए देखा गया। कभी वो रंग बिरंगी पगड़ी में नज़र आते हैं। उनकी स्टाइलिश हैट मीडिया में कई बार सुर्खियां बटोरती देखी गईं हैं। ये जहां रहते हैं वहीं के माहौल में ढल जाते हैं।  इन्हें विदेशों में कई बार कोट पैंट में भी देखा गया। उनके जूते युवाओं में काफी लोकप्रिय है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds