अहमदाबाद में मूंछ रखने पर दलित की पिटाई और जैसलमेर में धारदार हथियार से दलित परिवार पर हमला, मचा बवाल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 26 May 2021, 12:00 AM | Updated: 26 May 2021, 12:00 AM

देश को आजाद हुए 73 साल से ज्यादा का वक्त बीत गया है। लेकिन देश के कई हिस्सों में लोगों की मानसिकता आज भी आदम युग वाली ही है। देश के संविधान ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को समान अधिकार दिया, हर क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ाने के लिए कदम उठाए गए। 

उन्हें बराबरी का अधिकार मिला लेकिन देश के कई हिस्सों में कुछ लोग ऐसे हैं जो उन्हें अपने बराबर का नहीं समझते और उन्हें आगे बढ़ते हुए नहीं देख सकते। देश के कई राज्यों से ऐसे मामले सामने आते रहते हैं। दलितों पर हमलों की खबरे भी लगातार देखने को मिलते रहती है। इसी बीच कांग्रेस शासित राजस्थान और बीजेपी शासित गुजरात से ऐसा ही मामला सामने आया है।

जैसलमेर की है यह घटना

ट्विटर पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें लोगों की भीड़ एक लड़के को बुरी तरह से मारते और घसीटते दिखाई दे रही है। आजाद समाज पार्टी के प्रवक्ता सूरज कुमार बुद्ध ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए कहा है कि ‘राजस्थान के जैसलमेर में हिंदू समुदाय के कुछ लोगों ने धारदार हथियार के साथ एक अनुसूचित जाति के परिवार पर हमला कर दिया है।‘ उन्होंने कहा है कि हां यह कांग्रेस शासित राज्य में हो रहा है।

दिलीप मोंडल ने उठाए सवाल

वहीं, दिग्गज पत्रकार दिलीप मोंडल ने ट्विट करते हुए कहा है कि ‘गुजरात में मूंछ रखने पर समस्या है। राजस्थान में जातिवादी गुंडे SC का घर तोड़ रहे हैं। कोरोना काल में उनका जातिवाद जारी है तो जातिवाद के खिलाफ लड़ाई कैसे रुक सकती है। कांग्रेस सरकार में इनके हौसले बुलंद क्यों। #सुरेश_मूंछ_जरुर_रखेगा और राजस्थान में जातिवाद की कब्र जरुर खुदेगी।‘

दरअसल, बीजेपी शासित गुजरात के अहमदाबाद में बीते रविवार को कुछ लोगों ने इसलिए 22 वर्षीय दलित लड़के को पीट दिया, क्योंकि उसने मूंछ रखा था। हालांकि खबरों के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ट्विटर पर मचा बवाल

दूसरी ओर यह मामला सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। ट्विटर पर #सुरेश_मूंछ_जरुर_रखेगा टॉप ट्रेंड में है। लोग लगातार इस मामले को लेकर ट्विट कर रहे हैं। अभी तक इस मामले को लेकर 15 हजार के करीब ट्विट किए जा चुके हैं। ट्विटर पर यूजर्स मूंछो के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए यह हैशटैग यूज कर रहे हैं। देखिए कुछ यूजर्स के ट्विट्स….

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds