राजस्थान: दोस्ती की आड़ में शख्स ने विवादित महिला के साथ की ये घिनौनी हरकत, खींचकर सरसों के खेत में ले गया और फिर…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 25 Jan 2022, 12:00 AM

राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ रुकने का नाम नहीं ले रहे। राज्य की कानून व्यवस्था लगातार सवालों के घेरे में बनी हुई हैं। आए दिन कहीं से कहीं से दुष्कर्म के मामले सामने आ रहा है। ताजा मामला राजस्थान के बूंदी से सामने आया। 

बूंदी में दोस्ती की आड़ में एक शख्स ने शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामला बूंदी जिले के नैनवां थाना क्षेत्र का है। यहां 30 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में हंसराज मीना नाम के खिलाफ केस दर्ज किया है, जो महिला के पति का दोस्त है। मामला तकरीबन 20 दिन पुरानी बताया जा रहा है। 

घटना को लेकर सीआई सुरेंद्रसिंह जाट ने बताया कि पीड़िता ने शिकायक में कहा कि आरोपी दो सालों से उसका घर पर आना जाना था। वो पैसों का लेन देन भी करता था। उसका पति एक महीने से टोंक के बनेठा गांव में जेसीबी चलाने गया हुआ था। 20 दिन पहले आरोपी का फोन आया और उसने कहा कि मैं घर पर मिलने आना चाहता हूं। मैंने उससे मना कर दिया। बावजूद इसके वो घर आया और जबरदस्ती पास के सरसों के खेत में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

शनिवार को जब महिला का पति वापस घर आया, तो उसने इस पूरी गना के बारे में उसे बताया। जिसके बाद महिला ने रविवार को पति के साथ थाने जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने विवाहिता के बयान लेकर और मेडिकल करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds