Mahesh Anand Death Mystery: फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी मायानगरी है जहां हमेशा चड़ते सूरज को ही सलाम किया जाता है। जो हिट है उसकी पूछ है जो गुमनाम हुआ..उसके पता तक नहीं पूछा जाता.. अनगिनत ऐसे सितारो के किस्से मिलेंगे जो एक समय में आसमान की बुलंदियों पर थे लेकिन जब वो दुनिया से गए तो कोई उनसे पूछने वाला भी नहीं थी.. पैसे को किल्लत और एकांत भरी जिंदगी.. शांति से दुनिया को अलविदा कह कर चले गए।
वहीं पीछे छोड़ जाते है कि कई झकझोर देने वाले सवाल.. कुछ ऐसे ही सवालों के साथ दुनिया से अलविदा हो गए थे 80 और 90 के दशक में हिंदी फिल्मों के खतरनाक विलेन महेश आनंद जिन्होंने कोई एक या दो फिल्में नहीं की बल्कि 300 फिल्में की, 5-5 शादियां भी की थी, एक बेटे के पिता भी थे, लेकिन जब उनकी मौत हुई तो वो अपने घर में अकेले थे। दो दिनो तक उनकी बॉडी उनके घर में सोफे पर पड़ी थी। अपने इस लेख में हम महेश आनंद की जिंदगी के बारे में जानेंगे कि कैसे 5 शादियां करके भी वो अकेले ही रहे थे,और कैसे मरने के बाद भी दो दिनो तक सड़ती रही उनकी लाश।
कौन थे महेश आनंद
महेश आनंद ने साल 1986 में फिल्म इंडस्ट्री में बतौर एक्टर कदम रखा था, लेकिन उससे पहले महेश आनंनद ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल और डांसर के तौर पर की थी.. इस दैरान उन्हें 1986 में कमल हसन औऱ टीना मुनीम की फिल्म करिश्मा में पहली बार एक्टिंग करने का मौका मिला। इस फिल्म में उन्होंने गेस्ट अपीरियंस ही दिया था।
लेकिन इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को सराहा गया और उसके बाद उन्होंने 90 के दशक में कई बड़ी फिल्मों में काम किया था। जिसमें ‘शहंशाह’, ‘इंसाफ’, ‘गंगा जमुना सरस्वती’, ‘कुली नंबर 1’, ‘विश्वात्मा’, ‘तूफान’ जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल है। उन्होंने अपने करियर में करीब 300 फिल्मों में काम किया था।
5 शादियां लेकिन रहे अकेले
महेश आनंन भले ही फिल्मों के बेहतर विलेन बन गए थे लेकिन वो रियल लाइफ में एख परमानेंट पति नहीं बन सकें। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने 5 शादियां की थी। सबसे पहले अभिनेत्री रीना रॉय की बहन बरखा रॉय से शादी की थी। जो कि उनके करियर के शुरुआती दौर में ही हुई थी, लेकिन जल्द ही उनका तलाक हो गया, इसके बाद 1987 में एरिका डिसूजा से शादी की, दोनो का एक बेटा भी हुआ था लेकिन दोनो का तलाक हो गया, औऱ उनका बेटा भी एरिका के पास ही रहा।
उसके बाद उन्होनें 1992 में लंबी जुदाई गाने की डांसर मधु मल्होत्रा से शादी की थी, लेकिन 1999 में दोनो का तलाक हो गया और फिर 2000 में उन्होंने चौथी शादी उषा बचानी से की थी, लेकिन ये शादी भी 2002 में टूट गई.. तब से लेकर एक्टर 2015 तक अकेले ही रहे थे, लेकिन 2015 में उन्होंने पांचवी शादी एक रूसी महिला लाना से की। पांच शादी के बाद भी जब उनकी मौत हुई तो वो अकेले थे-
भाई ने दिया धोखा
कहा जाता है कि महेश आनंद के चचेरे भाई ने उन्हें धोखा दिया था और उनकी दिन रात की कमाई के 6 करोड़ रूपय गबन कर लिये थे। जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। यहां तक कि ऐसे समय में उनकी पत्नी भी उनके साथ खड़ी नहीं हुई.. अपनी हालात पर खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
2 दिन तक सड़ती रही लाश
महेश आनंद अपने मौत के समय तक भी काम कर रहे थे, लेकिन अकेलेपन ने उन्हें काफी नुकसान पहुंचाया था। कहा जाता है कि 9 फरवरी 2019 को महेश अपने मुम्बई के वर्सोवा वाले फ्लैट में मृत मिले थे। जब उनके घर से बदबू आने लगी तब दरवाजा तोड़ा गया, उनकी लाश सोफे पर पड़ी थी, जिसके बदल में शराब की बोतल और खाना रखा था। जांच की गई तो पता चला कि उनकी मौत तीन दिन पहले ही हो गई थी.. जो कि पूरी तरह से प्राकृतिक मौत थी। हैरानी की बात है कि प्यार उनकी जिंदगी में कई बार आया लेकिन अपने अंत में वो अकेले ही थे। मात्र 57 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक बेहतरीन स्टार का ऐसा अंत बेहद दुखद है।





























