Trending

कौन है 8वीं बार सांसद चुने गए डॉ. वीरेंद्र खटीक, कभी पंचर बनाया तो कभी की गाड़ियों की रिपेरिंग

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 10 Jun 2024, 12:00 AM | Updated: 10 Jun 2024, 12:00 AM

लोकसभा चुनाव 2024 में टीकमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद चुने गए डॉ. वीरेंद्र खटीक को मोदी सरकार में तीसरी बार मंत्री बनाया गया है। डॉ. वीरेंद्र खटीक को रविवार शाम महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 2017 में उन्हें पीएम मोदी कैबिनेट में पहली बार महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री बनाया गया था। 2021 में दूसरी बार वे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बने। लोकसभा चुनाव 2024 में वीरेंद्र खटीक ने कांग्रेस प्रत्याशी पंकज अहिरवार को 4 लाख से ज्यादा वोटों से हराया है।

और पढ़ें: अमित मालवीय पर महिलाओं के यौन शोषण का आरोप, संघ नेता शांतनु सिन्हा ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

मोदी सरकार 3.0 में मध्य प्रदेश कोटे से डॉ. वीरेंद्र खटीक समेत कुल 5 मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया है। इनमें पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सावित्री ठाकुर और दुर्गा दास उइके प्रमुख हैं। माना जा रहा है कि कैबिनेट में शामिल मंत्रियों को बड़े मंत्रालय मिलेंगे। संभव है कि खटीक को उनका पुराना मंत्रालय फिर से मिल जाए।

कौन है वीरेंद्र खटीक

वीरेंद्र खटीक का जन्म सागर में एक बहुत ही गरीब परिवार में हुआ था। उनका जन्म 27 फरवरी, 1954 को हुआ था। उन्होंने अपने परिश्रम के परिणामस्वरूप सागर विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री हासिल की। ​​वीरेंद्र कुमार खटीक का जीवन चुनौतियों से भरा रहा है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए उन्होंने साइकिल पंचर से लेकर वाहन मरम्मत तक हर काम किया। खटीक को बचपन में अपने आस-पास स्कूटर चलाना बहुत पसंद था। इसी वजह से उन्हें स्कूटर वाले सांसद के नाम से जाना जाता है।

वीरेंद्र खटीक राजनीतिक करियर

वीरेंद्र कुमार खटीक ने डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर से अर्थशास्त्र में एम.ए. और बाल श्रम में पी.एच.डी. की है। वे बचपन से ही आरएसएस के कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने 1975 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण द्वारा शुरू किए गए संपूर्ण क्रांति आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था। इंदिरा गांधी के समय लगाए गए आपातकाल के विरोध में वे आंतरिक सुरक्षा अधिनियम (मीसा) के तहत 16 महीने तक सागर और जबलपुर जेलों में बंद रहे।

सागर लोकसभा सीट से चार बार सांसद चुने जा चुके डॉ. वीरेंद्र खटीक को 2009 में टीकमगढ़ लोकसभा सीट आरक्षित होने पर टीकमगढ़ से टिकट मिला और वे पहली बार यहां से सांसद चुने गए। 2009 में उन्होंने कांग्रेस के वृंदावन अहिरवार को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। लोकसभा चुनाव 2024 में वे टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से 8वीं बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। खटीक की संगठन में अच्छी पकड़ बताई जाती है।

और पढ़ें: Chirag Paswan Net Worth: Modi 3.0 में मंत्री बने चिराग पासवान के पास ₹2.68 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds