अगर आप सपने में कुंवारी लड़की देखते हैं तो जानिए क्या कहती है आपकी किस्मत?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 28 May 2024, 12:00 AM | Updated: 28 May 2024, 12:00 AM

अधिकतर लोगों को रात को सोते समय सपने आते हैं। कुछ सपने अच्छे होते हैं तो कुछ बहुत बुरे। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का कुछ न कुछ मतलब होता है। स्वप्न शास्त्र में सभी सपनों का अर्थ विस्तार से बताया गया है। इससे हम अपने सपनों का सही मतलब जान सकते हैं। अक्सर लोग रात को सोते समय सपने देखते हैं। इन्हीं सपनों में से एक है किसी कुंवारी लड़की को सोलह श्रृंगार किए हुए देखना। आइए जानते हैं इनसे जुड़े सपनों का मतलब-

और पढ़ें: सपने में कच्चा मांस देखना क्या संकेत देता है ? 

सपने में श्रृंगार का सामान देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में श्रृंगार का सामान देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि देवी लक्ष्मी जल्द ही आपके दरवाजे पर दस्तक देने वाली हैं। इससे धन आगमन के योग बनते हैं।

एक लड़की को मेकअप करते हुए देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप अविवाहित हैं और सपने में किसी कुंवारी लड़की को सोलह श्रृंगार करते हुए देखते हैं तो यह सपना भी इस बात का संकेत देता है कि आपकी जल्द ही शादी होने वाली है।

लड़की को सिन्दूर लगाना

अगर आप महिला हैं और सपने में किसी दूसरी महिला को मांग भरते हुए देखती हैं तो यह एक अच्छा संकेत है। इस सपने का मतलब है कि आपका सुख-सौभाग्य बढ़ेगा। आपके पति की उम्र लंबी होगी।

सपने में मेहंदी लगाना

अगर आप सपने में किसी कुंवारी लड़की को मेहंदी लगाते हुए देखते हैं तो यह इस बात का संकेत है कि जल्द ही आपकी शादी होने वाली है। यह भी संभव है कि घर में कोई शुभ कार्य संपन्न होगा। वहीं अगर आप शादीशुदा हैं तो आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है।

लाल साड़ी में लड़की को देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में किसी कुंवारी लड़की को लाल साड़ी में देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके घर में जल्द ही कोई शुभ घटना घटने वाली है। यह सपना प्रेम बढ़ने का संकेत देता है।

सपने में रोती हुई स्त्री को देखना

सपने में किसी स्त्री को रोते हुए देखना बहुत अशुभ माना जाता है। यह व्यापार या कार्यस्थल में भारी नुकसान का संकेत देता है। यह सपना आपको बताता है कि आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहने की जरूरत है।

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। नेड्रिक न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

और पढ़ें: सपने में भूरा घोड़ा देखने का क्या मतलब है? जानिए ये सपना शुभ है या अशुभ 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds