जानिए IPC की धारा 54 के बारे में जिसमें फांसी की सजा को लेकर ये खास बात कही गई है

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 28 May 2024, 12:00 AM | Updated: 28 May 2024, 12:00 AM

भारतीय दंड संहिता (IPC) हमारे देश का एक बहुत ही मजबूत हिस्सा है। इस वजह से देश में कानून को महत्व दिया जाता है और लोग देश के कानून का सम्मान भी करते हैं। देश में होने वाले अपराधों की व्याख्या और सजा का प्रावधान सब कुछ भारतीय दंड संहिता में वर्णित है। फिर भी IPC में कई धाराएं ऐसी हैं जिनके बारे में आम जनता को जानकारी नहीं है। इसलिए हम आपके लिए हर रोज एक नई धारा का विवरण लेकर आते हैं ताकि आप अपने कानून के बारे में और अधिक जागरूक हो सकें। ऐसे में आज हम आपके लिए आईपीसी की धारा 54 लेकर आए हैं जिसमें जनता शब्द को लेकर बात की गई है।

और पढ़ें: जानिए कानून में हाउस ब्रेकिंग शब्द का क्या है मतलब, IPC की धारा 445 में किया गया है वर्णन 

IPC का धारा 54 का विवरण

भारतीय दंड संहिता की धारा 54 के अनुसार हर मामले में, जिसमें मॄत्यु का दण्डादेश दिया गया हो, उस दण्ड को अपराधी की सहमति के बिना भी समुचित सरकार इस संहिता द्वारा उपबन्धित किसी अन्य दण्ड में रूपांतरित कर सकेगी।

सरल शब्दों में कहें तो यदि किसी व्यक्ति को फांसी की सजा दी गई है तो उपयुक्त सरकार उसकी सजा को किसी अन्य सजा में बदल सकती है, वह भी अपराधी की सहमति के बिना। यानी अगर उपयुक्त सरकार को लगता है कि किसी व्यक्ति के लिए मौत की सज़ा की बजाय आजीवन कारावास बेहतर होगा, तो वह अपराधी की सज़ा में अपनी इच्छानुसार बदलाव कर सकती है।

क्या होती है भारतीय दंड संहिता?

भारतीय दंड संहिता भारत के किसी भी नागरिक द्वारा किए गए विशिष्ट अपराधों को निर्दिष्ट और दंडित करती है। लेकिन IPC की कोई भी धारा भारतीय सेना पर लागू नहीं होती है। पहले जम्मू-कश्मीर में भारतीय दंड संहिता लागू नहीं होती थी। हालांकि, धारा 370 ख़त्म होने के बाद आईपीसी वहाँ भी लागू हो गया। पहले वहां रणबीर दंड संहिता (आरपीसी) लागू होती थी।

भारत में किसने लागू की भारतीय दंड संहिता

भारतीय दंड संहिता ब्रिटिश काल में लागू की गई थी। आईपीसी की स्थापना 1860 में ब्रिटिश भारत के पहले विधि आयोग के प्रस्ताव पर की गई थी। इसके बाद 1 जनवरी, 1862 को इसे भारतीय दंड संहिता के रूप में अपनाया गया। वर्तमान दंड संहिता, जिसे भारतीय दंड संहिता 1860 के नाम से जाना जाता है, से हम सभी परिचित हैं। इसका खाका लॉर्ड मैकाले ने तैयार किया था। समय के साथ इसमें कई बदलाव हुए हैं।

और पढ़ें: जानिए IPC की धारा 15 के बारे में जिसे 1937 में खत्म कर दिया गया था

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds