#SushantDay: सुशांत को सबसे अलग बनाती थीं ये चीजें…एक्टर के 35वें जन्मदिन पर जानिए 35 खास बातें

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 Jan 2021, 12:00 AM | Updated: 21 Jan 2021, 12:00 AM

फिल्म इंडस्ट्री का वो एक्टर… जिसकी मौत ने ना सिर्फ उनके फैंस को बल्कि पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया था। लेकिन अचानक इस एक्टर की मौत…. सबके लिए सदमा थी। ये एक्टर थे सुशांत सिंह राजपूत। 14 जून 2020 को 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले सुशांत सिंह का 21 जनवरी को जन्मदिन है। सुशांत की दरियादिली, उनकी अदाकारी…और उनकी मुस्कान की तो दुनिया दीवानी थी… लेकिन सुशांत अपनी रियल लाइफ में कैसे थे? क्या थी वो चीज ,जो उन्हें सबसे अलग बनाती थी? इसे जानने के लिए उनके फैंस हमेशा एक्साइटेड रहते थे। सुशांत आज हमारे बीच नहीं है लेकिन हम उनके 35वें जन्मदिन पर उनसे जुड़ी 35 ऐसी बातें बताएंगे तो उन्हें वाकई में एक चमकता सितारा बनाती है।

1- 21 जनवरी 1986 को बिहार के पूर्णिया में जन्में सुशांत अपनी 4 बहनों के बाद पैदा हुए थे। सुशांत का निकनेम गुलशन था। सुशांत अपनी मां के बेहद करीब थे, लेकिन 2002 में 16 साल की उम्र में सुशांत ने अपनी मां को खो दिया। मां के चले जाने पर सुशांत की बहनों ने बखूबी उन्हे संभाला और सुशांत को कभी भी अपने लक्ष्य से भटकने नहीं दिया।

2- सुशांत हमेशा ने पायलट बनना चाहते थे, या फिर वो एस्ट्रोनोट बनना चाहते थे। लेकिन पिता की जिद के कारण उन्होंने अपने सपने को आधूरा ही छोड़ दिया। वो नेशनल ऑलम्पियाड विनर थे। AIEEE में 7 रैंक होल्डर थे। उन्हें फिजिक्स काफी पसंद थी।

3- सुशांत ने कभी पापा को पता नहीं चलने दिया था कि वो कॉलेज की क्लास से ज्यादा डांस क्लास में वक्त बिताते थे। इसके पीछे का एक कारण ये भी था कि सुशांत की क्लास में गर्ल्स नहीं थी जिसके कारण उन्हें उनकी क्लास बोरिंग लगती थी।

4- सुशांत को श्यामक डावर के डांसिंग स्कूल के जरिए कई स्टार्स के बैकग्राउंड में डांस करने का मौका मिला था।

5- डांस प्रैक्टिस के दौरान उन्हें 2006 में कॉमनवेल्थ गेम में ऑस्ट्रेलिया जाने का मौका मिला और उन्हें पासपोर्ट के लिए अपने पापा को सच बताना पड़ा। यहां उन्होंने ऐश्वर्या राय के बैकग्राउंड में डांस किया था।

6- सुशांत का पैशन शुरू से ही डांस में था लेकिन डांस क्लास के दौरान उन्हें थिएटर करने का भी मौका मिला और तभी सुशांत ने ये तय कर लिया था कि उन्हें अपनी लाइफ में आखिर क्या चाहिए। इस दौरान सुशांत ने इंजीनियरिंग को ब्रेक देकर सपनों की नगरी मुम्बई जाने का मन बना लिया। मुम्बई पहुंचकर सुशांत नादिरा बब्बर के थिएटर ग्रूप एकजुट में करीब ढाई साल तक जुड़े रहे।

7- साल 2008 में सुशांत पृथ्वी थिएटर के साथ काम कर रहे थे, तब बालाजी टेलीफिल्म की नजर सुशांत पर पड़ी और सुशांत को एकता कपूर के शो किस देश में है मेरा दिल में सेकेंड लीड प्रीत सिंह जुनेजा का रोल मिला था। सुशांत ने इस शो में अपनी एक्टिंग से दर्शकों में गहरी छाप छोड़ी थी, जिसके कारण इनकी दोबारा एंट्री कराई गई थी।

8- सुशांत ने एक बार बताया था कि उन्होंने स्ट्रगल के वक्त को भी कभी स्ट्रगल के तौर पर नहीं देखा था। वो एक कमरे में 6 लोगों के साथ रहते थे, लेकिन ये उनके लिए 6 अलग अलग लाइफ से कुछ नया सीखने जैसा ही था।

9- सुशांत अपने पहले ही शो से काफी पॉपुलर हो गए थे और उन्हे लीड एक्टर के तौर पर ध्यान में रखकर पवित्र रिश्ता शो बनाया गया। पवित्र रिश्ता प्राइम टाइम पर आता था और इसी शो के दौरान सुशांत अपने अंकिता लोखंडे से मिले थे।

10- सुशांत कभी भी अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए। उन्होंने एक बार नहीं बल्कि दो बार अपने पैशन के लिए पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दी थी। पहली बार उन्होनें मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई फोर्थ इयर में आकर छोड़ दी थी तो वहीं फिल्म मेकिंग का कोर्स करने के लिए यूएस के यूनिवर्सिटी ऑफ केर्लिफोर्निया लॉस एंजिलिस में एडमिशन कराया। लेकिन सुशांत को कोर्स के पूरा होने से पहले ही फिल्म काई पो चे मिल गई और उन्होंने कोर्स कम्प्लिट होने से 4 महीने पहले ही कोर्स बीच में ही छोड़ दिया।

11- सुशांत ने साल 2011 में काई पो चे के लिए ऑडिशन दिया जिसमें वो सेलेक्ट हो गए थे। 2013 में आई काई पो चे हिट साबित हुई और सुशांत को यशराज बैनर की फिल्म शुद्ध देसी रोमांस मिल गई। काई पो चे से पहले सुशांत को 5 फिल्में ऑफर हुई थी, लेकिन रोल से सेटिस्फाइड न होने के कारण सुशांत ने सबको रिजेक्ट कर दिया।

12- सुशांत राज कुमारी हिरानी के बहुत बड़े फैन थे, इसलिए जब उन्हें पीके में राजकुमार हिरानी के साथ काम करने का मौका मिला तो सुशांत ने तुरंत हां कह दी। इस फिल्म के लिए सुशांत ने कोई फीस चार्ज नहीं की थी। क्योंकि वो केवल हिरानी के साथ काम करना चाहते थे।

13- सुशांत की सबसे बड़ी फिल्म एम.एस.धोनी द अनटोल्ड स्टोरी को लेकर धोनी के कैरेक्टर को जीवंत करने के लिए सुशांत ने पूरे 1.5 सालों तक धोनी की लाइफ स्टाइल की प्रैक्टिस की थी। धोनी को जानने के लिए एक बार तो सुशांत धोनी के पास 250 question लिखकर ले गए थे। जो धोनी के लिए भी काफी शॉकिंग था।

14- सुशांत को जब शेखर कपूर की पानी फिल्म का ऑफर मिला तो वो उसकी पूरी तैयारी करने लगे। शेखर कपूर खुद सुशांत के डेडिकेशन को देखकर हैरान रह जाते थे, लेकिन फिल्म के अचानक बंद होने के बाद सुशांत कई दिनों तक रोते रहे थे, शेखर कपूर ने बताया था कि सुशांत को रोता देखकर वो भी उनके साथ रोए थे।

15- सुशांत अक्सर ये कोशिश करते थे कि वो अपने सारे सीन खुद करें। वो बॉडी डबल के इस्तेमाल को ज्यादातर अवॉइड करते थे।

16 – सुशांत अपने स्ट्रेस को रिलिज करने के लिए मैथ के इक्वेशन सोल्व करते थे।

17- सुशांत को जेम्स बॉम्ड काफी पसंद था और एक इंग्लिश फिल्म में सीक्रेट एजेंट का रोल करना उनका ड्रीम था।

18- सुशांत को हमेशा शाहरूख खान काफी इंस्पायर करते थे। वो हमेशा शाहरूख खान के स्ट्रगल को देखकर उनके जैसा ही सक्सेस पाने की सोचते थे।

19- सुशांत ने अपनी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के नाम पर एक स्टार्टअप कंपनी शुरू की थी, जिसका नाम रियालटिक्स रखा था। जो एक्पोनेन्शल टेक्नॉलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम करती थी।

20- सुशांत ने 2020 में अपनी गर्लफ्रेड रिया चक्रवर्ती के साथ रूमी जाफरी की फिल्म साइन की थी, जो कि मार्च 2020 में शुरू होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण शूटिंग टल गई। हालाकिं फिर भी सुशांत की रूमी जाफरी से इस फिल्म को लेकर लगातार बात होती रहती थी।

21- फिल्म छिछोरे तक सुशांत ने 57 कैरेक्टर प्ले किए थे और उनकी अंतिम फिल्म 59th कैरेक्टर थी।

22- सुशांत ने अपने पायलट बनने के सपने तो पूरा करने के लिए यूएस में दो महीने तक प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग भी ली थी।

23- दिल बेचारा ओटीटी पर रिलीज हुई थी, लेकिन इस फिल्म के ट्रेलर को 24 घंटे में सबसे ज्यादा लाइक पाने वाला ट्रेलर बन गया था।

24- सुशांत हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी खुले रहते थे। उन्होंने झलक दिखला जा शो में अंकिता लोखंडे को सीधा शादी के लिए प्रोपज कर दिया था। लेकिन दोनों का रिश्ता करीब 6 सालो बाद टूट गया। कहा जाता है कि इस ब्रेकअप का कारण था कि अंकिता सुशांत से शादी करना चाहती थी लेकिन सुशांत अपने करियर पर ध्यान देना चाहते थे।

25- सुशांत को भी नेपोटिज्म का शिकार होना पड़ा था और एक्ट्रेसस उनके साथ फिल्में करने से इंकार कर देती थी। सुशांत ने खुद भी ये बात स्वीकार की थी फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के कारण बाहरी टैलेंट को टिकने नहीं दिया जाता।

26- सुशांत की सबसे फ्लॉप फिल्म ड्राइव थी। इस फिल्म को करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस ने बनाया था। लेकिन करण जौहर को फिल्म पसंद नहीं आई थी और इसे बॉक्स ऑफिस के बजाए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था और ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई।

27- सुशांत ने अपने घर में ही 6 लाख रुपये का टेलिस्कॉप भी खरीदा था। वो खुद को स्टार नहीं मानते थे। बल्कि स्टार देखना पसंद करते थे।

28- सुशांत की मौत से पहले उनके हाथों से करीब 15 फिल्में छीन ली गई थी। जिसके कारण सुशांत को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

29 – सुशांत की सबसे सफल फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी को सबसे सफल फिल्म माना जाता है। जिसकी कमाई 216 करोड़ थी लेकिन असल में छिछोरे सुशांत की सबसे सफल फिल्म है। क्योंकि धोनी को 104 करोड़ रुपये के लागत से बनी थी, लेकिन वहीं छिछोरे 56 करोड़ रुपये में बनी थी। और छिछोरे की कुल कमाई 218 करोड़ थी। इसलिए छिछोरे सुशांत के करियर की सबसे सफल फिल्म है।

30- सुशांत ने कहा था कि वो हमेशा अपने कैरेक्टर में को अपनी लाइफ में उतारकर जीते थे। तभी वो कैरेक्टर को समझ पाते थे। इसलिए उन्होंने फिल्म ब्योमकेश बख्शी के लिए 4 महीनों तक पूरी लक्जरी लाइफ को छोड़ दिया था। यहां तक कि उन्होंने उन 4 महीनों के दौरान फोन का इस्तेमाल भी नहीं किया था।

31- सुशांत ने फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में क्रिकेट खेलने की इंसपीरेशन अपनी बहन मीतू से ली थी। मीतू स्टेट लेवल की क्रिकेटर थी और सुशांत को अपनी बहन से काफी कुछ सीखने को मिला था।

32- सुशांत का बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के साथ भी नाम जुड़ा था। जिसमें कृति सेनन, सारा अली खान, परिणीति चोपड़ा शामिल है। हालांकि किसी के साथ भी इनके रिश्ते की ऑफिशियल अलाउंसमेंट नहीं हुई। लेकिन जानकारों की माने तो सारा अली खान सुशांत के साथ काफी समय तक लिव इन में रही थी।

33- सुशांत की मौत की गुत्थी पूरी तरह से उलझी हुई है। आज तक किसी को नहीं पता कि सुशांत ने खुदकुशी क्यों की। सुशांत की मौत की असल वजह क्या है, इस केस को सुलझाने के लिए देश की तीन बड़ी एजेंसियां सीबीआई, एनसीबी और ईडी जांच में जुटी है। 7 महीनों से ये एंजेसियां तो सच सामने ला नहीं पाई। सुशांत के तमाम चाहने वाले आज भी एक्टर के लिए लगातार इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

34- सुशांत की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री का पूरी तरह से बॉयकॉट शुरू हो गया। इस कारण दिल बेचारा के बाद जब सड़क 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ था और उसे सबसे ज्यादा डिसलाइक ट्रेलर बनाया गया। लोगों में इतना ज्यादा गुस्सा था कि चैनल्स ने लाइक-डिस्लाइक को ही डिएक्टिवेट कर दिया था।

35- सुशांत कभी भी एक ही जोन में बंधे नहीं रहना चाहते थे, इसलिए वो हमेशा कुछ नया ट्राई करते रहते थे। सुशांत एक अच्छे कलाकार होने के साथ साथ एक अच्छे इंसान भी थे। वो लगातार लोगो के भले के लिए काम करते थे। उन्होंने एक फैंस की डिमांड पर 1 करोड़ रूपय डोनेट कर दिए थे।

सुशांत इंस्टाग्राम के वो सितारे है जिन्हे माइकल जैक्शन के बाद रिमेम्बरिंग का टैग दिया गया। सुशांत आज भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन सुशांत ने सबके दिलों पर कभी ना मिटाने वाली छाप छोड़ी है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds