'बकवास लोग..सिर्फ', राजीव कपूर के निधन के 5 दिन बाद पार्टी करते दिखा कपूर खानदान, फैंस का फूटा गुस्सा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 Feb 2021, 12:00 AM | Updated: 15 Feb 2021, 12:00 AM

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रणधीर कपूर का आज जन्मदिन है। 15 फरवरी 1947 को उनका जन्म हुआ था। रणधीर 74 साल के हो गए है। लेकिन जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही रणधीर कपूर को बहुत बड़ा झटका लगा था। जब उनके छोटे भाई राजीव कपूर का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। 9 फरवरी को ही राजीव कूपर ने इस दुनिया को अलविदा है।

रणधीर कपूर के बर्थडे पर डिनर पार्टी

राजीव के निधन के कुछ ही दिन बाद कपूर खानदान पार्टी करता हुआ नजर आया। रणधीर के बर्थडे पर ये पार्टी रखी गई। 14 फरवरी की शाम को बर्थडे डिनर का आयोजन किया गया। इस दौरान उनकी दोनों बेटियां करिश्मा, करीना, सैफ, छोटे भाई ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर, रणबीर, रिद्धिमा कपूर शाहनी, एक्ट्रेस आलिया भट्ट, तारा सुतारिया और एक्टर संजय कपूर समेत कई सेलेब्स देखे गए।

फोटोज देखकर फूटा फैंस का गुस्सा

सोशल मीडिया पर पार्टी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई, जिसके बाद यूजर्स ने कपूर फैमिली को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। पार्टी को लेकर लोग सोशल मीडिया पर कहते हुए नजर आए कि राजीव कपूर के निधन को अभी कुछ ही दिन गुजरे है, ऐसे में ये लोग पार्टी कर रहे हैं।

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए कहा- ‘अभी निधन हुआ है और बर्थडे सेलिब्रेट करने लगे..बकवास लोग..सिर्फ दिखावा करना जानते हैं।’ दूसरे यूजर ने कहा- ‘क्या ये सच है? इमोशन सिर्फ एक दिन के लिए? अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ।’ एक और यूजर ने लिखा- ‘कितने बेशर्म लोग हैं ये…कुछ दिन तो रुक जाते।’

कुछ ही महीनों में रणधीर ने दोनों भाई खोए

गौरतलब है कि एक ही साल में रणधीर कपूर ने अपने दोनों छोटे भाईयों को खो दिया। 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का कैंसर से जूझने के बाद निधन हुआ था। वहीं अब 9 फरवरी को सबसे छोटे भाई राजीव कपूर की अचानक मौत हो गई। दो साल में रणधीर अपने चार फैमिली मेंबर्स को खो चुके हैं। रणधीर ने एक इंटरव्यू में अपने दर्द को बयां करते हुए कहा था कि राजीव की मौत के बाद वो घर में अकेले रह गए हैं।

रणधीर ने कहा था- ‘मुझे नहीं पता क्या हो रहा है? मैं ऋषि और राजीव के बराबर ही करीब था। परिवार के चार सदस्यों को मैनें खो दिया। मेरी मां कृष्णा राज कपूर, बड़ी बहन रितु नंदा, ऋषि और अब राजीव।’

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds