Garena Free Fire गेम पर भारत में लगा बैन? प्ले स्टोर से रिमूव होने के बाद गेमर्स को लगा बड़ा झटका

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 Feb 2022, 12:00 AM | Updated: 14 Feb 2022, 12:00 AM

गरेना फ्री फायर गेम आज के वक्त में काफी पॉपुलर हो चुका है। ये गेमर्स की पहली पसंद बना हुआ है। गेम को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। अच्छे ग्राफिक्स और यूनिक फीचर के चलते ये गेम काफी पॉपुलर हो गया। हालांकि इस बीच इस गेम को पसंद करने वाले लोगों को सोमवार को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब गरेना फ्री फायर गेम प्ले स्टोर पर नहीं दिखा। इस गेम को प्ले स्टोर से रिमूव कर दिया गया। अब खबर है कि गरेना फ्री फायर गेम पर बैन लग गया है। 

54 चीनी ऐप्स पर सर्जिकल स्ट्राइक

दरअसल, खबरों के मुताबिक भारत सरकार ने एक बार फिर चीन को बड़ा झटका देते हुए डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक की। सरकार ने ऐसी ऐप्स पर बैन लगा दिया, जिनसे देश की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो रहा था। इस लिस्ट में 54 चीनी ऐप्स शामिल रही। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि लिस्ट में गरेना फ्री फायर जैसा गेम भी शामिल है, जो आज के वक्त में गेमर्स की पहली पसंद बना हुआ है।

गरेना फ्री फायर गेम भी इसमें शामिल

बताया जा रहा है कि सरकार ने जिन 54 ऐप्स पर बैन लगाया, उनमें स्वीट सेल्फी एचडी, ब्यूटी कैमरा- सेल्फी कैमरा, इक्वलाइजर और बास बूस्टर, सेल्सफोर्स एंट के लिए कैमकार्ड जैसे ऐप्स शामिल हैं। हालांकि इन ऐप्स की अब तक कोई आधिकारिक लिस्ट सामने नहीं आई। गरेना फ्री फायर के प्ले स्टोर से हटने की वजह भी यही माना जा रहा है कि ये गेम भी उन 54 ऐप्स की लिस्ट में शामिल है। 

गूगल प्ले स्टोर पर फ्री फायर गेम मौजूद नहीं है। हालांकि वहां से फ्री फायर मैक्स को जरूर डाउनलोड किया जा सकता हैं। इसके अलावा एप्पल एप्स स्टोर से गरेना फ्री फायर और गरेना फ्री फायर मैक्स दोनों को ही हटा दिया गया है। भारत में पबजी पर बैन लगाए जाने के बाद इस बैटल रॉयल गेम की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई थीं। बड़ी संख्या में यूजर्स गरेना फ्री फायर गेम खेलने लगे थे। हालांकि प्ले स्टोर से इसके रिमूव होने पर अब तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। 

जानकारी के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने उन सभी ऐप्स को बैन करने का फैसला किया है, जो भारतीय यूजर्स के डेटा को चीन और दूसरे देशों में भेज रहे थे। कहा जा रहा है कि ये ऐप्स विदेशी सर्वर पर भारतीय यूजर्स का डेटा लीक कर रहे थे। 

चीन की चाल हुई नाकाम?

ज्यादातर लोग फ्री फायर को एक चाइनीज मोबाइल गेम मानते हैं। कंपनी की प्रोफाइल के मुताबिक गरेना की पैरंट कंपनी Sea Ltd का हेडक्वार्टर सिंगापुर में है। लेकिन जिस गरेना कंपनी ने इस गेम को तैयार किया, उसके ऑनर फॉरेस्ट ली (Forest Li) चीन में पैदा हुए थे। वो अब सिंगापुर में रहते हैं। 

दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार ने बताया कि 2020 के बाद से बैन हुए चाइनीज ऐप्स के नामों को बदलकर भारत में एंट्री कराई गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मुताबिक Tencent और अलीबाबा के कई ऐप्स ने ऑनरशिप छिपाने के लिए अपना रूप बदल लिया। उन्हें हांगकांग या सिंगापुर जैसे देशों से भी होस्ट किया जा रहा है, लेकिन डेटा चीनी सर्वर पर जा रहा था। ऐप्स को APK फाइल्स के जरिए भी डाउनलोड करने का ऑप्शन मिल रहा है, जिस पर सरकार ने इसका संज्ञान लिया है।

वैसे ऐसा पहली बार नहीं है, जब सरकार की तरफ से ऐप्स पर बैन लगाया हुआ है। 29 जून 2020 को 59 ऐप्स पर बैन लगाया था। फिर इसके बाद 27 जुलाई 2020 को 47 और ऐप्स बैन किए गए। 2 दिसंबर 2020 को 118 और नवंबर 2020 को 43 ऐप्स पर भी सरकार बैन लगा चुकी है। टिक टॉक, पबजी मोबाइल जैसे कई पॉपुलर ऐप पर भारत में बैन लगा हुआ है। 

ये रही बैन हुए चीनी ऐप्स की पूरी लिस्ट…

1. Beauty Camera: Sweet Selfie HD

2. Beauty Camera – Selfie Camera

3. Equalizer – Bass Booster & Volume EQ & Virtualizer

4. Music Player- Music.Mp3 Player

5. Equalizer & Bass Booster – Music Volume EQ

6. Music Plus – MP3 Player

7. Equalizer Pro – Volume Booster & Bass Booster

8. Video Player Media All Format

9. Music Player – Equalizer & MP3

10. Volume Booster – Loud Speaker & Sound Booster

11. Music Player – MP3 Player

12. CamCard for SalesForce Ent

13. Isoland 2: Ashes of Time Lite

14. Rise of Kingdoms: Lost Crusade

15. IS/APUS Security HD (Pad Version)

16. Parallel Space Lite 32 Support

17. Viva Video Editor – Snack Video Maker with Music

18. Nice video baidu

19. Tencent Xriver

20. Onmyoji Chess

21. Onmyoji Arena

22. AppLock

23. Dual Space Lite – Multiple Accounts & Clone App

24. Dual Space Pro – Multiple Accounts & App Cloner

25. DualSpace Lite – 32Bit Support

26. Dual Space – 32Bit Support

27. Dual Space – 64Bit Support

28. Dual Space Pro – 32Bit Support

29. Conquer Online – MMORPG Game

30. Conquer Online Il

31. Live Weather & Radar – Alerts

32. Notes- Color Notepad, Notebook

33. MP3 Cutter – Ringtone Maker & Audio Cutter

34. Voice Recorder & Voice Changer

35. Barcode Scanner – QR Code Scan

36. Lica Cam – selfie camera app

37. EVE Echoes

38. Astracraft

39. UU Game Booster-network solution for high ping

40. Extraordinary Ones

41. Badlanders

42. Stick Fight: The Game Mobile

43. Twilight Pioneers

44. CuteU: Match With The World

45. Small World-Enjoy groupchat and video chat

46. CuteU Pro

47. FancvU – Video Chat & Meetup

48. Real: Go Live. Make Friends

49. MoonChat: Enjoy Video Chats

50. Real Lite -video to live!

51. Wink: Connect Now

52. FunChat Meet People Around You

53. FancyU pro – Instant Meetup through Video chat!

54. Garena Free Fire – Illuminate

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds