तिरंगे के रंग में डूबा Burj Khalifa, कोरोना से जंग में हौसला बढ़ाने के लिए दिया ये स्पेशल मैसेज, देखिए इस खूबसूरत नजारे की वीडियो

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 26 Apr 2021, 12:00 AM | Updated: 26 Apr 2021, 12:00 AM

महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सबसे ज्यादा असर भारत में ही देखने को मिल रहा है। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू हो गई है। बीते कुछ दिनों से लगातार तीन लाख से भी अधिक केस रोजाना सामने आ रहे है, जबकि हजारों की संख्या में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। 

कोरोना की इस दूसरी लहर को हराने के लिए भारत जंग लड़ रहा है। लेकिन इस जंग में वो अकेला नहीं। अधिकतर देश भारत का इन हालातों में साथ देते हुए नजर आ रहे हैं। भले ही वो पाकिस्तान ही क्यों ना हो। पाकिस्तान ने भी भारत के कोरोना से बिगड़ते हालातों पर चिंता जताई और मदद की पेशकश भी की।

UAE ने कुछ यूं बढ़ाया भारत का हौसला 

वहीं अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस जैसे देश भी हर संभव मदद की बात कहते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा UAE ने तो इन मुश्किल हालातों में भारत का सपोर्ट करने का अलग ही तरीका निकाला। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के जरिए UAE ने भारत को अपना सपोर्ट दिखाया और अपना स्पेशल मैसेज दिखा। 

दुबाई स्थित बुर्ज खलीफा बीती रात तिरंगे के रंगों से जगमगाया। इसके साथ बुर्ज खलीफा पर #StayStrongIndia का मैसेज भी लिखा था। तिरंगे के रंग में रंगे बुर्ज खलीफा का नजारा बेहद ही खूबसूरत लग रहा था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग मुश्किल हालातों में यूं सपोर्ट दिखाने के लिए UAE का धन्यवाद भी करते नजर आ रहे हैं। 

 बुर्ज खलीफा से ट्विटर अकाउंट से इसका वीडियो शेयर करते लिखा- ‘इस मुश्किल वक्त में भारत के लोगों के लिए आशा, दुआएं और मदद भेज रहे हैं। #StayStongIndia।’

सभी देश दे रहे भारत का साथ

गौरतलब है कि कोरोना काल के दौरान भारत ने भी कई देशों की मदद की है। चाहे वो कोरोना से जुड़ी दवाएं पहुंचाना हो या फिर वैक्सीन देना। भारत ने कई देशों की इस दौरान खूब मदद की। जिसके बाद अब जब भारत में कोरोना की वजह से हालात बिगड़ रहे है, तो दूसरे देश भी भारत की मदद के लिए आगे आ रहे है। कोई ऑक्सीजन देने की बात कह रहा है, तो वेटिलेंटर समेत दूसरी चीजें भारत को मुहैया कराने की पेशकश करता नजर आ रहा है। 

यही नहीं अमेरिका जो अब तक भारत की मदद करने में आनाकानी करता नजर आ रहा था, वो भी अब अपने फैसले से पलट गया। अमेरिका ने भी भारत को वैक्‍सीन उत्पादन, ऑक्‍सीजन से लेकर वेंटिलेटर्स तक हर स्‍तर पर मदद करने की बात कही है। साथ अमेरिका कोविशील्ड वैक्सीन के लिए कच्चा माल देने के लिए भी तैयार हो गया। 

कोरोना वायरस से बिगड़ते हालात

बात अगर भारत में कोरोना की स्थिति की करें तो हालात काफी ज्यादा गंभीर होते जा रहे है। सोमवार को साढ़े तीन लाख से भी अधिक केस देश में सामने आए है, जबकि 2800 से अधिक लोगों ने दम तोड़ा। बढ़ते कोरोना केस के चलते अस्पतालों पर इतना बोझ बढ़ गया कि कहीं बेड्स, तो कहीं ऑक्सीजन समेत दूसरी चीजों की भारी किल्लत होती जा रही है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds