Voter List में कैसे चेक करें अपना नाम? जानें इसका बेहद ही आसान तरीका…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 09 Jan 2022, 12:00 AM
देश में 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए चुनावी बिगुल भी बज गया। शनिवार को चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा हो गई। उत्तर प्रदेश, उतराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा चुनावों में इलेक्शन होंगे। इन चुनावों से पहले ये देखना भी जरूरी है कि मतदान के लिए वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं।
चुनाव आयोग ने इसे देखने का तरीका बेहद आसान कर दिया है। आप घर बैठे ही मतदान के लिए वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है। आइए आपको बताते है इसका तरीका…
इसके लिए आपको चुनाव आयोग की वेबसाइट http://electoralsearch.in/ पर जाना होगा। वेबसाइट पर आप दो तरीकों से अपना नाम सर्च कर सकते हैं। पहला तरीका ‘Search by Details’ के नाम से, जहां आप अपना नाम, पता, और उम्र जैसी जानकारी डाल सकते हैं। वहीं दूसरा तरीका ‘Search by EPIC number’, जहां आपको EPIC No. डालना होगा।

बिना EPIC नंबर ऐसे करें सर्च

सबसे पहले बताते हैं कि आप बिना EPIC नंबर के कैसे अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते है। इसके लिए आपको ‘Search by Details’ का ऑप्शन सलेक्ट करना होगा। यहां आप अपना नाम, पिता का नाम, उम्र, लिंग, राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र सिलेक्ट करें। अब नीचे दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें और Search ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद पूरी डिटेल्स खुलकर आ जाएगी। इसमें आपका पहचान पत्र क्रमांक/EPIC No, और मतदान केंद्र तक लिखा होगा। आप चाहें तो नीचे दिए गए Print Voter Information ऑप्शन पर क्लिक कर मतदाता सूचना भी प्रिंट करा सकते हैं।

EPIC No. के जरिए ऐसे सर्च करें

अगर आपके पास पहचान पत्र क्रमांक यानी EPIC No. उपलब्ध है तब इस तरीके का इस्तेमाल करें। आपको बस अपना EPIC No. राज्य और कैप्चा कोड डालकर Search ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद पूरी डिटेल्स खुलकर आ जाएगी। इसमें आपका पहचान पत्र क्रमांक/EPIC No, और मतदान केंद्र तक लिखा होगा।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds