Govinda: स्कूल फंक्शन में क्यों नाचने को मजबूर हुए गोविंदा, छोटी गाड़ियों में घूम रहे, एक्टर ने खुद बताई वजह

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 06 Mar 2026, 11:54 AM | Updated: 06 Mar 2026, 11:54 AM

Govinda: गोविंदा के इन दिनो सितारें काफी गर्दिश में चल रहे है, उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशन लाइफ में भी काफी उथल पुथल मची हुई है, एक तरफ उनकी पत्नी उन पर संगीन आरोप लगा रही है तो वहीं गोविंदा भी अब सफाई देते देते थक गए है, और उन्होंने खुद ही खुद को फेलियर एक्सेप्ट कर लिया है, लेकिन गोविंदा की मुसिबतें यहीं कम नहीं हुई, कुछ दिनो पहले गोविंदा को एक गांव के समारोह में नाचते दिखाया गया था, जिसके बाद अटकलो का बाजार गर्म हो गया कि गोविंदा दिवालिया होने वाले है, उनके पास पैसे नहीं है।

वो शादी पार्टी में नाच कर गुजारा कर रहे है, तो उनकी गाड़ी भी छोटी हो गई.,. और न जाने क्या क्या, लेकिन इन सारी खबरों पर गोविंदा ने खुद सामने आ कर एक बड़ा खुलासा किया है। जिससे उनके चाहने वालो को राहत पहुंचाई है तो वहीं उनके हेटर्स को लगाया है करारा तमाचा। आईये जानते कि आखिर क्या है वो खुलासा।

और पढ़े: Rashmika Vijay reception: रश्मिका और विजय का मैजिकल मोमेंट, रिसेप्शन की महफिल में हीरोइन ने सरेआम लुटाया प्यार

गोविंदा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का जवाब दिया

दरअसल गोविंदा ने अब तक कई संगीन आरोपो को झेला है, लेकिन जब उनके बचपन के प्यार यानि की उनकी बेटर हाफ सुनीता आहूजा ने ही उन पर चिटिंग, और गैर जिम्मेदार पिता होने का आरोप लगा दिया तो गोविंदा ने अपना बचाव करना शुरु कर दिया। गोविंदा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का जवाब दिया है, वहीं अब उन्होंने वायरल  वीडियो को लेकर भी क्लियरेंस दी है। गोविंदा ने बताया कि लोग कह रहे है कि वो एक छोटे से प्रोग्राम में नाच रहे है, तो वो इस तरह अफवाह फैलाने वालों को बताना चाहते है।

और पढ़े: OPPO Reno15c 5G: दमदार कैमरा, 7000mAh बैटरी और स्मार्ट AI फीचर्स के साथ नए दौर के प्रोफेशनल्स के लिए खास स्मार्टफोन

केवल प्रोटोकॉल फॉलो कर रहे गोविंदा

कि वो कोई छोटा प्रोग्राम नहीं था वो एक नामी स्कूल का प्रोग्राम था, जिसमें चीफ गेस्ट के तौर पर खुद एक सांसद आये थे, वहीं उसके अलावा उनके जिन स्टेज प्रोग्राम को छोटे लेवल का बताया गया है उसमें सीएम खुद आये थे, तो क्या जिन प्रोग्राम में सीएम और सासंद आते है वो छोटे लेवल का होता है। रही बात छोटी कार में चलने की, तो वो इसे भी क्लियर कर देते है। उन्होंने कहा कि वो छोटी गाड़ी में बैठ कर एक स्कूल के प्रोग्राम में गए थे।

और वहां मर्सिडीज जैसी बड़ी गाड़िया अलाउड नहीं था, वो केवल प्रोटोकॉल फॉलो कर रहे थे, इन सब बातों को असल में उनके पर्सनल लाइफ की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। सच तो ये है कि सोशल मीडिया एक बेलगाम घोड़े की तरह हो गया है, जहां लोग कुछ भी लिखते है, कुछ भी अनाप शनाप कहानियां बना दी जाती है, लेकिन वो ये जानना ही नहीं चाहते कि सच्चाई क्या है।

गोविंदा ने साफ़ किआ नहीं हुए दिवालियां

गोविंदा ने कहा कि वो इतने सालो से इंडस्ट्री का हिस्सा है, उन्हें अब ये सारी बातें इफेक्ट नहीं करती है, और न ही वो ईगो पर लेते है। गोविंदा ने ये भी कहा कि छोटे शोज में हिस्सा लेने को वो मजबूरी या उदासी का कारण नहीं मानते है। वो कहते है कि वो तो हमेशा भगवान का शुक्रिया अदा करते है कि उन्हें बहुत कुछ मिला है। वो दिखावे में भरोसा नही करते है, और नैगेटिव बातों पर ध्यान नहीं देते है। वो खुश है और हर उस फैंस का शुक्रिया अदा करते है जो उनके लिए चिंतित है, और उनके बेहतरी के प्रार्थना करते है। गोविंदा ने साफ कर दिया है कि उनकी दिवालियां होने की खबर पूरी तरह से बेबुनियाद है। वो खुश है और अपने काम से काफी संतुष्ट भी।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds