शेन वॉर्न की मौत से 20 मिनट पहले आखिर हुआ क्या था? बेसुध हालत में सबसे पहले उन्हें किसने देखा? हुआ बड़ा खुलासा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 Mar 2022, 12:00 AM | Updated: 05 Mar 2022, 12:00 AM

शुक्रवार को क्रिकेट जगत से एक ऐसी खबर आई, जिसने हर किसी को चौंका कर रख दिया। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉर्न ने अचानक ही 52 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई। शेन वॉर्न की मौत की खबर से क्रिकेट जगत को एक बड़ा झटका लगा। वो दुनिया के सबसे सफल गेंदबाजों में एक रहे हैं। शेन वॉर्न थाईलैंड में छुट्टियां मनाने गए हुए थे। इस दौरान ही वो एक विला में बेहोश पाए गए।

20 मिनट तक बचाने की हुई जद्दोजद्दद

शेन वॉर्न की मौत को लेकर थाइलैंड पुलिस ने कुछ और जानकारियां दी है। पुलिस के मुताबिक मौत से पहले विला में मौजूद दोस्तों ने उन्हें 20 मिनटों तक बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पाए। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है। बताया ये भी जा रहा है कि निधन होने से कुछ देर पहले शेन वॉर्न वो क्रिकेट देख रहे थे। 

अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक शेन वॉर्न और उनके दोस्त थाइलैंड में एक बंगले में रुके थे। सारे दोस्त साथ में खाना खाने वाले थे, लेकिन वॉर्न वहां पर नहीं पहुंचे। फिर एक दोस्त उन्हें कमरे में बुलाने के लिए गया, जहां देखा कि वॉर्न की हालत ठीक नहीं थी। इसके बाद तुरंत ही उनके दोस्त ने एंबुलेंस बुलाई और इस दौरान मुंह से सांस देने की कोशिश की, लेकिन वॉर्न  की हालत में सुधार नहीं आया। 

इसके बाद वहां एक इमरजेंसी टीम पहुंची और उसने भी वॉर्न को 10 से 20 मिनट तक CPR दिया। इसके बाद भी उनकी हालत में कोई फर्क नहीं पड़ा। फिर वहां एंबुलेंस पहुंची और वार्न को हॉस्पिटल लेकर जाया गया। अस्पताल में भी शेन वॉर्न को 5 मिनट तक CPR दिया गया। फिर उनकी मौत हो गई। 

शेन वॉर्न का करियर और रिकॉर्ड

शेन वॉर्न दुनिया के महान गेंदबाजों में से एक रहे। टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलते हुए शेन वॉर्न ने 708 विकेट झटके हैं। वहीं वनडे में 194 वनडे मैचों में 293 विकेट लिए। बल्ले के साथ उन्होंने 3,154 टेस्ट रन बनाए। वनडे में वॉर्न ने 1,018 रन बनाए। वो इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वॉर्न ने 1992 में भारत के खिलाफ अपना डेब्यू किया था और फिर 2007 में वो रिटायर हो गए थे। 

शेन वॉर्न का क्रिकेट करियर शानदार रहा और इस दौरान उन्होंने कई ऐसे रिकॉर्ड भी बनाए जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। आइए डालते हैं वॉर्न के कुछ ऐसे ही शानदार रिकॉर्ड पर एक नजर…

– शेन वॉर्न 600 और 700 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज थे। 

– इसके अलावा वॉर्न के नाम सबसे ज्यादा एशेज विकेट लेने का भी रिकॉर्ड है। एशेज में उन्होंने 36 टेस्ट में उन्होंने 195 विकेट लिए हैं। 

– IPL के पहले सीजन का खिताब राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। तब शेन वॉर्न के हाथों में ही राजस्थान टीम की कमान थीं। शेन वॉर्न पहली बार आईपीएल जीतने वाले कप्तान बने थे। 

विवादों के किंग रहे हैं शेन वॉर्न

शेन वॉर्न क्रिकेट के अलावा एक और वजह से काफी सुर्खियों में रहे। वो थे विवाद। शेन वॉर्न का नाम कई बड़े विवादों के बारे में…

– 1994 में शेन वॉर्न सट्टेबाजी को लेकर विवादों में घिरे थे। श्रीलंका दौरे के दौरान वॉर्न और मार्क वॉ पर एक भारतीय सट्टेबाज के साथ सांठगांठ करने और पिच और मौसम के बारे में जानकारी देने के आरोप लगे थे।

– 2003 में शेन वॉर्न एक बड़े विवाद में घिरे थे, जब उन पर क्रिकेट खेलने से एक साल का रोक तक लग गया था। ये विवाद था प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन करने का। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले शेन वार्न का डोप टेस्ट हुआ, जिसमें वो पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद वॉर्न वर्ल्ड कप से बाहर हो गए और उन पर क्रिकेट खेलने से एक साल का बैन भी लग गया। 

– साल 2000 में एक ब्रिटिश नर्स ने शेन वॉर्न पर अश्लील हरकतें के आरोप लगाए थे। नर्स ने दावा किया था कि वॉर्न ने उनके साथ फोन पर गंदी बातें की और उन्हें अश्लील मैसेज भी भेजे। इस कंट्रोवर्सी का ये नतीजा हुआ था कि शेन वॉर्न को उपकप्तानी से हाथ धोना पड़ा। 

– शेन वॉर्न की लव लाइफ भी काफी विवादों में रहीं। उन्होंने 1995 में सिमोन कैलाहन से शादी की थी। कुछ सालों के बाद दोनों अलग हो गए। कैलहन के साथ वॉर्न के तीन बच्चे हैं। इसके बाद दोनों के फिर साथ होने की खबर गई। लेकिन इसके बाद वॉर्न के अफेयर के बारे में पता चलने के बाद कैलहन ने उन्हें फिर छोड़ दिया। वॉर्न का इसके अलावा एक्ट्रेस लिज़ हर्ले के साथ भी अफेयर रहा। दोनों की सगाई भी हो गई थी। उन्होंने भी दूसरी महिलाओं के साथ साथ संबंध होने के बाद उन्हें छोड़ दिया था।

– 2017 में शेन वॉर्न पर पोर्न स्टार वलेरी फॉक्स के साथ हाथापाई करने के भी आरोप लगे। तब क्लेरी फॉक्स ने एक फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें उनकी आंखों पर चोट लगी हुी नजर आ रही थीं। इस दौरान उन्होंने कैप्शन में लिखा था- ‘आप मशहूर हस्ती हैं, इसका मतलब ये कतई नहीं कि किसी औरत पर हाथ उठाया जा सकता है।’

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds