कल दिखेगा 2021 का पहला चंद्र ग्रहण: जानिए भारत में कहां-कहां दिखेगा?…और क्यों होगा ये बेहद खास?

Table of Content

साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण बुधवार 26 मई को लगने जा रहा है। ये ग्रहण वैशाख मास के शुक्त पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगने जा रहा है। बड़ी बात ये है कि ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, लेकिन भारत में एक उपछाया चंद्र ग्रहण के रूप में दिखेगा। भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 19 तक रहेगा।

इन देशों में दिखेगा चंद्र ग्रहण 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक पूर्ण रूप से चंद्र ग्रहण उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में पूर्ण रूप से नजर आएगा। 

भारत की इन जगहों पर दिखेगा उपछाया चंद्र ग्रहण

वहीं बात अगर भारत की करें तो IMD के मुताबिक सिक्कम को छोड़कर देश के पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में ये चंद्र ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा। पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा के कुछ तटीय हिस्सों और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह से कुछ समय के लिए ये चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।

ग्रहण का आंशिक चरण दोपहर 3 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 23 मिनट पर खत्म होगा। वहीं पूर्ण चरण शाम 4 बजकर 39 मिनट से शुरू होगा और 4 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। 

IMD के अनुसार ग्रहण को पोर्ट ब्लेयर से शाम 5 बजकर 38 मिनट से 45 मिनट तक के लिए देखा जा सकेगा। ये भारत में  ग्रहण का सर्वाधिक समय होगा। इसके अलावा ये पुरी और मालदा से शाम 6 बजकर 21 मिनट से केवल 2 ही मिनटों के लिए देखा जा सकेगा। 

नहीं मान्य होगा सूतक काल

चूंकि भारत में चंद्र ग्रहण उपछाया के रूप में दिखेगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इस दौरान मंदिरों के कपाट नहीं बंद होंगे। साथ में शुभ कामों पर भी रोक नहीं रहेगी। बता दें कि ग्रहण से पहले चंद्रमा पृथ्वी की परछाई में प्रवेश करता है जिसे उपछाया कहते हैं। उपछाया को वास्तविक चंद्र ग्रहण नहीं माना जाता। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा के रंग और आकार में भी बदलाव नहीं होता। हालांकि चंद्रमा पर इसकी एक धुंधली सी छाया नजर आती है। 

रेड ब्लड सूपरमून के क्या है मायने?

इस चंद्र ग्रहण को  काफी खास इसलिए माना जा रहा क्योंकि ये रेड ब्लड सुपरमून होगा। ये सुपरमून होगा, ग्रहण होगा और साथ में खूनी लाल रंग का होगा। 

जब पृथ्वी का चक्कर काटते काटते चांद उसके काफी नजदीक आ जाता है, तो उसे सुपरमून कहा जाता है। चांद के पृथ्वी के नजदीक आने की वजह से ये बड़ा और चमकीला दिखता है। 

इसके अलावा जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह से ढक लें, तो अंधेरा छा जाता है। इस पर सूरज की रोशनी नहीं पड़ती। कभी चांद पूरी तरह से काले रंग का नहीं दिखता, इसलिए ये लाल रंग का दिखने लगता है। 

ग्रहण के दौरान चांद के लाल दिखने की वजह भी आपको बता देते हैं। दरअसल, सूरज की रोशनी में हर तरह के विजिबल रंग होते हैं। धरती के वायुमंडल में मौजूद गैस इसे नीले रंग का दिखाती है। लाल रंग की वेवलेंथ इसे पार कर लेती है। इस वजह से आसमान नीला और सूर्योदय-सूर्यास्त के दौरान लाल रंग का नजर आता है। चंद्र ग्रहण के दौरान भी ऐसा ही होता है। 

इस साल और कितने ग्रहण दिखेंगे

पहला चंद्र ग्रहण- 26 मई 2021

दूसरी चंद्र ग्रहण- 19 नवंबर 2021

पहला सूर्य ग्रहण- 10 जून 2021

दूसरा सूर्य ग्रहण- 4 दिसंबर 2021 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Is AI Replacing Tech Jobs? Exploring the Impact of Artificial Intelligence on the Workforce

  Introduction: The Rise of AI in Technology Artificial Intelligence (AI) has emerged as a transformative force within the technology sector, fundamentally altering how businesses operate and innovate. Over recent years, we have witnessed a remarkable surge in AI applications, ranging from machine learning algorithms to natural language processing systems, that are now integral components...

UP BJP New President: यूपी भाजपा को मिला नया चेहरा, संगठन की कमान अब पंकज चौधरी के हाथ

UP BJP New President: उत्तर प्रदेश भाजपा को आखिरकार नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। शनिवार को एकमात्र नामांकन होने के बाद जिस नाम पर पहले ही सहमति बन चुकी थी, उस पर रविवार को औपचारिक ऐलान कर दिया गया। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यवेक्षकों...

Kanpur News: एक जैसे चेहरे ही नहीं, फिंगरप्रिंट भी सेम! कानपुर का अनोखा मामला, विज्ञान हैरान

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने आम लोगों के साथ-साथ विज्ञान के जानकारों को भी सोच में डाल दिया है। विज्ञान अब तक यही मानता आया है कि दुनिया में किसी भी दो इंसानों के फिंगरप्रिंट और आंखों की रेटिना एक जैसी नहीं...

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार Dr Ramvilas Das Vedanti का निधन, अयोध्या और संत समाज में शोक की लहर

Dr Ramvilas Das Vedanti: राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेता और अयोध्या से पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का सोमवार सुबह मध्य प्रदेश के रीवा में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार, वे 10 दिसंबर को दिल्ली से रीवा पहुंचे थे, जहां उनकी रामकथा चल रही थी। इसी दौरान...

Bhim Janmabhoomi dispute: रात में हमला, दिन में फाइलें गायब! भीम जन्मभूमि विवाद ने लिया खतरनाक मोड़

Bhim Janmabhoomi dispute: महू स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मभूमि से जुड़ा राष्ट्रीय स्मारक एक बार फिर बड़े विवाद के केंद्र में है। डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मेमोरियल सोसायटी, महू में कथित तौर पर हुई गंभीर वित्तीय अनियमितताओं, फर्जीवाड़े और सत्ता हथियाने के आरोपों ने इस ऐतिहासिक और अंतरराष्ट्रीय महत्व के स्मारक की गरिमा...

Must Read

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds