'अलविदा…मेरा समय खत्म होता है', ये कहकर स्टेज से उतरे किसान नेता और हो गई मौत!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 22 Feb 2021, 12:00 AM | Updated: 22 Feb 2021, 12:00 AM

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन को तीन महीनों के करीब का वक्त हो गया। इस आंदोलन के बीच कई दिल दहला देने वाले मामले लगातार सामने आ रहे है। आंदोलन के बीच कई किसान दम तोड़ चुके हैं। वहीं हाल ही में एक किसान नेता की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई। किसान नेता दातार सिंह भाषण दे रहे थे। इसके बाद ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया। इससे पहले दातार सिंह ने कहा था- ‘अलविदा, मेरा समय खत्म होता है।’

कार्यक्रम में शामिल हुए थे दातार सिंह

दरअसल, अमृतसर के विरसा विहार में स्वतंत्रता सेनानी उजागर सिंह की याद में एक कार्यक्रम रखा गया था, जहां दातार सिंह भी पहुंचे। कार्यक्रम में आखिरी भाषण उन्हीं का था। यहां वो मंच पर किसान आंदोलन को लेकर अपने विचार मंच पर रख रहे थे। अपना संबोधन खत्म होने के बाद दातार सिंह ने कहा- ‘अलविदा, मेरा समय खत्म होता है।’ बस वो ये कहकर कुर्सी पर बैठ गए। थोड़ी देर बाद ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वो कुर्सी से नीचे गिर गए। जिसके बाद दातार सिंह को अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। 

मिली जानकारी के मुताबिक किरती किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दातार सिंह तीन दिन पहले ही दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन से लौटे थे। वो अमृतसर में एक कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए आए थे। उनको मंच पर बुलाकर सम्मानित भी किया जाना था, लेकिन उससे पहले ही ये घटना घट गई। 

सरकार पर बरसते हुए कहा था ये…

आपको बता दें कि दातार सिंह भी कृषि कानून के विरोध में थे और वो कानून वापस की मांग कर रहे थे। उन्होनें केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि किसान कृषि कानून के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार इस समस्या का हल निकालने की जगह किसानों को बांटने की साजिश कर रही है। दातार सिंह ने कहा था कि किसान अच्छे से सरकार की इस साजिश को समझते है। सरकार को ये याद रखना चाहिए कि जब तक इन कानून को वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक घर वापसी नहीं होगी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds