दोबारा शादी रचाएंगी IAS टीना डाबी: कभी अतहर संग इनकी लव स्टोरी बनी थीं मिसाल, फिर 2 साल में ही टूट गया रिश्ता!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 29 Mar 2022, 12:00 AM | Updated: 29 Mar 2022, 12:00 AM

UPSC टॉपर रहीं टीना डाबी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में आ जाती हैं। कुछ महीनों पहले टीना तब काफी ज्यादा चर्चाओं में आई थीं, जब उन्होंने अतहर आमिर खान के साथ अपनी शादी को खत्म करने का फैसला लिया। बीते साल ही टीना ने अपने पति अतहर आमिर खान से तलाक ले लिया था। इनकी शादी 2 सालों तक चली जिसके बाद दोनों अलग हो गए। टीना और अतहर की लव स्टोरी ने कभी मिसाल कायम थीं। इसी वजह से जब इनके अलग होने की खबर आई, तो ये सबके लिए शॉकिंग थीं। 

अब IAS टीना डाबी एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट बटोर रही हैं। वजह हैं टीना डाबी की दूसरी शादी। जी हां, टीना अपनी लाइफ में एक बार फिर नई शुरूआत करने जा रही हैं। वो दोबारा शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। 

टीना ने प्रदीप के साथ शेयर की फोटो

टीना ने IAS प्रदीप गवांडे को अपने हमसफर के रूप में चुना हैं। खबरों की मानें तो दोनों 22 अप्रैल को शादी रचाएंगें। टीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रदीप के साथ फोटो शेयर करते हुए अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया। उन्होंने इंस्‍टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा है- ‘वो मुस्‍कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो।’

जानें कौन हैं प्रदीप गवांडे? 

प्रदीप गवांडे के बारे में बात करें तो वो महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। प्रदीप चुरू जिले के कलेक्टर भी रह चुके हैं। UPSC क्लियर करने से पहले वो MBBS डॉक्टर रहे हैं। प्रदीप ने 2013 में UPSC पास की थीं। फिलहाल वो ऑर्कियोलोजी एंड म्यूजियम्स राजस्थान में डायरेक्टर हैं। वहीं टीना मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। टीना ने 2015 में UPSC क्लियर की थीं। दोनों की उम्र में 13 साल का फासला हैं। प्रदीप, टीना से उम्र में 13 साल बड़े हैं। 

सुर्खियों में रहा टीना और अतहर का रिश्ता

साल 2018 में टीना डाबी और अतहर आमिर खान की शादी काफी चर्चाओं में रही थीं। एक वक्त ऐसा था जब इन दोनों की लव स्टोरी हर किसी की जुबां पर थी। दो टॉपर पहली ही नजर में एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए और फिर उन्होनें जमाने की भी परवाह नहीं की। क्योंकि टीना हिंदू हैं और आमिर मुस्लिम, तो इनकी शादी को कई लोग लव जिहाद से जोड़ने लगे। कई संगठनों ने इसका विरोध भी किया, बावजूद इसके शादी कर मिसाल कायम कर दी थी। शादी के महज 2 साल बाद ही जब दोनों ने अलग होने की अनाउंसमेंट की तो हर कोई शॉक रह गया। जिस कपल को देखकर ऐसा लगता  था कि वो एक दूसरे के लिए बना हो, वो अलग होगा तो झटका लगेगा ही। 

खैर, अब वो बात पुरानी हो गई है। टीना ने अब सबकुछ भूलाकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है और प्रदीप को अपने जीवनसाथी के रूप में चुन लिया हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds