Fact Check: Periods के दौरान कोरोना वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए? जानिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मैसेज की सच्चाई

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 25 Apr 2021, 12:00 AM | Updated: 25 Apr 2021, 12:00 AM

कोरोना के बढ़ते कहर के बीच देश कोरोना वैक्सीनेशन की दिशा में एक कदम आगे बढ़ने जा रहा है। एक मई से 18 से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू हो जाएगा, जिसके लिए तैयारियां जारी है। 

अभी तक वैक्सीन की उम्र सीमा 45 साल है। यानि 45 के ऊपर के लोगों को ही डोज ही जा रही है। लेकिन जिस तरह से कोरोना के केस भारी में बढ़ रहे है, उसके चलते सरकार ने युवाओं को भी वैक्सीन देने का फैसला किया। क्योंकि कोरोना की ये जो दूसरी लहर वो सबसे ज्यादा युवाओं को ही प्रभावित कर रही है। 

इस बीच वैक्सीनेशन को लेकर सोशल मीडिया पर एक मैसेज काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैसेज में ये दावा किया जा रहा है कि महिलाओं को पीरिड्स के पांच दिन पहले और पांच दिनों बाद तक वैक्सीन नहीं लेनी चाहिए। इस दावे में सच्चाई कितनी है, आइए आपको ये भी बता देते हैं…?

वायरल मैसेज में किया जा रहा क्या दावा?

वायरस मैसेज के दावे के मुताबिक अगर महिलाएं इस दौरान वैक्सीन लेती है तो ये उनके लिए घातक साबित हो सकता है। क्योंकि पीरिड्स के दौरान उनकी इम्यूनिटी कम होती है। वैक्सीन पहले इम्यूनिटी घटाती है और फिर बढ़ाती है। 

क्या सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा सही है? क्या सच में महिलाओं को पीरिड्स के दौरान वैक्सीन लेने से बचना चाहिए? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दावे का सच खुद सरकार ने बताया है। तो आइए जानते हैं कि आखिर इस वायरल दावे में कितनी सच्चाई है। 

वायरल दावा है फेक, जानिए सच…

सरकार ने साफ किया कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा ये दावा एकदम गलत है। इस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं किया जाना चाहिए। PIB के फैक्ट चेक टीम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वायरल मैसेज में किए जा रहे दावे को फर्जी बताया और लोगों को इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा।

 

वहीं गार्डिन न्यूज वेबसाइट के अनुसार अमेरिकी एक्सपर्ट्स का ये मानना है कि महिलाओं को वैक्सीनेशन से कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता। पीरियड्स के दौरान महिलाएं वैक्सीन लगवा सकती हैं।

इससे ये साफ पता चलता है कि सोशल मीडिया पर वायरलल हो रहा है ये मैसेज एकदम फेक है। पीरियड्स के दौरान वैक्सीन लगवाने से कोई खतरा नहीं। तो एक मई से शुरू होने वाले वैक्सीनेशन अभियान के दौरान कोरोना का टीका जरूर लगवाएं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds