Eijaz Khan-Pavitra Punia : एजाज खान और उनकी गर्लफ्रेंड पवित्रा पुनिया ने लिया बड़ा फैसला, करेंगे अब ये काम…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 12 Jul 2022, 12:00 AM | Updated: 12 Jul 2022, 12:00 AM

छोटे पर्दे के चर्चित अभिनेता एजाज खान (Eijaz Khan) और उनकी एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) हमेशा अपने रिश्तों को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं। दोनों स्टार्स अक्सर ही पब्लिकली भी स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आ रही है कि एजाज़ खान (Eijaz Khan) अपनी गर्लफ्रेंड पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) के साथ शिफ्ट हो गए हैं। बता दें, इनदोनों स्टार्स की जोड़ी बिग बॉस में बनी थी। झगड़े से प्यार बढ़ता है और एजाज-पवित्रा इस बात का उदाहरण हैं। शो में उनके बीच शुरुआती पल काफी बहस और लड़ाई से भरेदर्शकों को देखने को मिले। लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया और अब (Eijaz Khan-Pavitra Punia) पावर कपल बन गए हैं। यूं तो पवित्रा पुनिया और एजाज खान लिव-इन में ही रहते थे, लेकिन अब कहा जा रहा है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड पवित्रा पुनिया के साथ रहने के लिए उनके घर में शिफ्ट हो गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एजाज खान पिछले 45 दिनों से अपनी लेडी लव पवित्रा पुनिया के साथ उनके घर पर रह रहे हैं। यहां तक कि एजाज खान ने अपना घर किराए पर दे दिया है। हालांकि, इसके पीछे की कोई वजह सामने नहीं आई हैं। 

एजाज खान और पवित्रा पुनिया की शादी

एजाज खान और पवित्रा पुनिया एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत कर रहे हैं। बीते दिनों पवित्रा पुनिया ने कहा था कि ‘वह एजाज के साथ पति-पत्नी की तरह ही रहती हैं’। हालांकि, वह अपने रिश्ते को Official करना चाहती हैं। लेकिन वह इसके लिए समय नहीं निकल पा रहीं। लेकिन हम इसी साल  शादी करेंगे। हमारी शादी बहुत ही झटपट हो जाएगी, क्योंकि हमारी जिंदगी में बहुत काम हैं, बस हम यह पता लगाने की बहुत कोशिश कर रहे हैं कि, हमारी शादी को हमारे कार्यक्रम में कहां फिट किया जाए। (Eijaz Khan) और (Pavitra Punia) की शादी का इंतज़ार उनके फैन्स को बेसब्री से हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds