Dhurandhar 2: का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज, हीरो-विलेन की भिड़ंत देख फटी रह जाएंगी आंखें!

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 09 Mar 2026, 05:36 AM | Updated: 09 Mar 2026, 05:36 AM

Dhurandhar 2:  बीते 7 मार्च 2026 को आखिरकार अपने फैंस की दिलो की धड़कने बढ़ाने के लिए रणवीर सिंह की अपकमिंक फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर लॉंच हो गया है, इसी के साथ अब सभी को बड़ी बेसब्री से इंतजार है 19 मार्च का.. जब फिल्म बड़े प्रदे पर नजर आयेगी। 6 दिसंबर 2026 को धुरंधर का पहला हिस्सा रिलीज हुआ था, जिसे हफ्तों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचायें रखा था, वहीं इसके सेकेंड पार्ट की भी अनाउंसमेंट कर दी गई थी जिसका लुक पहले ही आ चुका है। रणवीर (Ranveer) जहां एक इंड्यन स्पाई है तो वहीं वो दुश्मनों की मांद में बैठकर दुश्मनो के छक्के छुड़ाते नजर आते है। रहमान डकैत की मौत पर खत्म हुआ पहला पार्ट अब सेकेंड पार्ट में बिल्कुल अलग होने वाला है। जानते है क्यों है सेकंड पार्ट पहले पार्ट से डिफरेंट-

और पढ़े: Amrish Puri Angry on Aamir Khan: जब सेट पर आमिर खान के इस बिहेवियर पर भड़क गए थे अमरीश पुरी, सबके सामने एक्टर को लगाई थी डांट

धुरंधर 2 की कहानी रिवेंज पर बेस्ड

1, धुरंधर 2 की कहानी रिवेंज पर बेस्ड है, जहां हमजा भारत पर हुए आतंकी हमलो का बदला लेते नजर आने वाला है, तो वहीं पाकिस्तान रहमान डकैत की मौत का बदला लेने के लिए ल्यारी को जलाता नजर आयेगा। वहीं आर माधवन (R Madhavan) भारत के दुश्मनों से बदला लेते नजर आने वाले है तो वहीं अर्जुन रामपाल पाकिस्तान (Arjun Rampal Pakistan) के खिलाफ साजिश करने वालों से.. मतलब पूरी कहानी बदले पर टिकी है।

2, ट्रेलर में हमजा बनने पहले रणवीर की जसकीरत होने की कहानी दिखाई जायेगी, जिसमें रणवीर काफी यंग लग रहे है, कैसे एक यंग लड़का एक खौफनाक स्पाई बनता है, उसका सफर भी देखने को मिलेगा।

3, फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल को ज्यादा स्पेश मिला है और वो काफी इंटेस नजर आ रहे है। मेजर इकबाल के तौर पर अर्जुन रामपाल और अजय सान्याल के तौर पर आर. माधवन भी एक्शन में लौट रहे हैं, जिसमें माधवन को एक्शन करते देखना काफी इंट्रस्टिग होने वाला है।

विजुअल्स, हाई-स्टेक ड्रामा

4, सेकेंड पार्ट की थीम हौसला, ईंधन और बदला पर डिपेंट है। फिल्म में जबरदस्त विज़ुअल्स, हाई-स्टेक्स ड्रामा के साथ साथ भरपूर एक्शन देखने को मिलने वाला है। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने बड़ा रिस्क लेते हुए 4 मिनट लंबा ट्रेलर रीलिज किया है। मात्र कुछ ही घंटो में इसके व्यूज 1 करोड़ से ऊपर चले गए।

5, फिल्म में न केवल एक्शन है, बल्कि भरपूर ड्रामा भी देखने को मिलने वाला है। संजय दत्त खतरनाक हैं, अर्जुन रामपाल परेशान करते हैं, तो वहीं रणवीर आपको अटैकिंग लगते है। हालांकि ट्रेलर में सारा को ज्यादा टाइम नहीं दिया गया है, लेकिन वो भी हाथों में गन लिये नजर आ रही है, यानि की इस खूनखराबें का हिस्सा वो भी बनने वाली है। वहीं जहां धुरंधर’ सिर्फ हिंदी में रिलीज़ की गई थी तो वहीं उससे अलग, ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को ही हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज की जायेगी। जिससे इसका इंपेक्ट भी बढ़ने वाला है।

फैंस भी अलग अलग रिएक्शन दे रहे है। कुछ तो इस फिल्म को 2 हजार करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म कह रहे है। वेल धुरंधर का ट्रेलर तो सुपरहिट है, क्या फिल्म भी ऐसा ही कमाल दिखा पायेगी..वो तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा, लेकिन आप कितने एक्साइटेड है इसके सेकेंड पार्ट के लिए हमें कमेंट करके जरूर बतायें।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds