Dhoni ने चौंकाया: IPL 2022 शुरू होने से 2 दिन पहले अचानक छोड़ दी CSK की कप्तानी, फैंस हौरान!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 24 Mar 2022, 12:00 AM | Updated: 24 Mar 2022, 12:00 AM

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) की शुरुआत 26 मार्च से होनी है। इससे दो दिन पहले IPL से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आई है। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स की कई सालों से कप्तानी संभाल रहे महेंद्र सिंह धोनी ने एक बड़ा फैसला लिया है। धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़ दी। उनकी जगह CSK के ऑलराउंडर प्लेयर रवींद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपी गई हैं। जडेजा अब CSK की कप्तानी संभालेंगे। वहीं धोनी एक खिलाड़ी के तौर पर CSK के साथ जुड़े रहेंगे। 

धोनी की कैप्टेंसी छोड़ने का ऐलान CSK के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट के जरिए किया गया। अपनी ट्वीट में CSK ने एक स्टेंटमेंट जारी किया, जिसमें बताया गया कि धोनी ने टीम की कमान रवींद्र जडेजा को सौंप दी और धोनी टीम के साथ अभी भी जुड़े रहेंगे।

धोनी के कप्तानी छोड़ने का फैसला अचानक आया, जिसने उनके तमाम चाहने वालों के साथ क्रिकेट जगत के तमाम लोगों को चौंकाकर रख दिया। हर कोई बस यही सवाल इस वक्त कर रहा है कि आखिर धोनी ने अचानक ही ये चौंकाने वाला फैसला क्यों लिया? 

ये खबर आते ही ट्विटर पर #MSDhoni, Mahi, #CSK, Thala और Mahi ट्रेंड करने लगा है। इस दौरान CSK और धोनी के तमाम फैंस इस शॉकिंग न्यूज पर रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं…

Dhoni ने चौंकाया: IPL 2022 शुरू होने से 2 दिन पहले अचानक छोड़ दी CSK की कप्तानी, फैंस हौरान! — Nedrick News

Dhoni ने चौंकाया: IPL 2022 शुरू होने से 2 दिन पहले अचानक छोड़ दी CSK की कप्तानी, फैंस हौरान! — Nedrick News

Dhoni ने चौंकाया: IPL 2022 शुरू होने से 2 दिन पहले अचानक छोड़ दी CSK की कप्तानी, फैंस हौरान! — Nedrick News

Dhoni ने चौंकाया: IPL 2022 शुरू होने से 2 दिन पहले अचानक छोड़ दी CSK की कप्तानी, फैंस हौरान! — Nedrick News

IPL में चेन्नई सुपर किंग्स को धोनी शुरू से ही लीड कर रहे थे। वो 2008 से इस टीम के कप्तान बने हुए थे। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाने में कामयाब हुई। पिछले सीजन IPL 2021 के खिताब को भी अपने नाम किया था। धोनी ने 213 मैच में कप्तानी करते हुए CSK को 130 मैच में जीत दिलाई। 

बात जडेजा की करें तो वो CSK की कप्तानी संभालने वाले तीसरे खिलाड़ी बनेंगे। धोनी के साथ सुरेश रैना भी टीम के कप्तान रह चुके हैं। रैना ने 6 मैचों में CSK को लीड किया, जिसमें से 2 मुकाबले टीम जीतीं। 

जडेजा साल 2012 से ही IPL में इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं। इस सीजन IPL का मेगा ऑक्शन हुआ, जिसमें फ्रेंचाइजी ने टीम खिलाड़ियों को रिटेन किया था, जिसमें रवींद्र जडेजा का भी नाम शामिल था। CSK ने जडेजा को 16 करोड़, तो वहीं धोनी को 12 करोड़ में रिटेन किया था। इसके अलावा मोईन अली 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ 6 करोड़ में रिटेन किए गए थे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds