Trending

Chhattisgarh rape news: खौफनाक! क्रूरता की सभी हदें पार, महिला से दुष्कर्म के बाद तोड़ी फेफड़े और गले की हड्डी, गुप्तांग पर किया वार

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 06 Jul 2022, 12:00 AM | Updated: 06 Jul 2022, 12:00 AM

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा से निर्भयाकांड जैसी दरिंदगी की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां आरोपी ने क्रूरता की सभी हदें पार कर दी है। आरोपी ने पहले महिला के साथ बलात्कार को अंजाम दिया और फिर बेरहमी से हत्या कर दी ।

जांजगीर-चांपा में पहले एक 52 साल की महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। उसके बाद प्राइवेट पार्ट में तवे का हैंडल डाल दिया गया। जब आरोपी की हैवानियत कम नहीं हुई तो उसमें महिला के गले और छाती को बुरी तरह से कुचल दिया। जिसके कारण महिला की गले की हड्डी टूट गई और फेफड़े के फटने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

महिला के साथ रेप कर की गई क्रूरता 

पुलिस के मुताबिक, कलतरा नगर के पोड़ीभाठा में घर में बर्तन साफ करने वाली महिला का शव 3 जुलाई को अर्ध नग्न हालत में मिला। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया, उसके गुप्तांग में तवे का हैंडल डाला गया। सीने की हड्डी टूटी मिली और फेफड़ा फटा मिला, जिसकी वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

पुलिस ने आरोपी की तलाश में की छापेमारी

पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को हत्थे चढ़ाने के लिए पुलिस ने तलाश कर कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान घटना के आरोपी सूरज भोई को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद आरोपी ने अपना गुनाह उगला। 

आरोपी ने कबूला अपना जुर्म

आरोपी सूरज भोई ने बताया कि 2 जुलाई की रात पौड़ी भाटा में वो घूमने निकला। तभी उसे एक घर का दरवाजा खुला मिला, वहां एक महिला सोई हुई थी। महिला को अकेला देखकर उसने डराया-धमकाया और जबरन उसके साथ रेप किया। अपने गुनाह को कबूलते हुए आरोपी सूरज ने बताया कि वो महिला से दोबारा बलात्कार करना चाहते है, लेकिन वो आनकानी कर चिल्लाने लगी। इसलिए गुस्से में आकर उसने महिला की बर्बरता से हत्या कर दी।

महिला पर किया ऐसे किया वार

आरोपी सूरज ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा और उसे जमीन पर पटका, फिर तवे के हैंडल से गुप्तांग चोटिल किया। महिला के सीने को पांव से कुचला और हाथों से गला दबाया। उसके बाद महिला के गले पर चढ़कर पैरों से रौंद दिया और उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला के हाथ में चांदी की नग जड़ी चूड़िया लेकर भाग गया।

आरोपी पहले भी जा चुका है जेल 

बता दें कि जानकारी के मुताबिक आरोपी सूरज भोई पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज है, जिसके चलते वो जेल की हवा भी खा चुका है। हालांकि जेल से छूटने के बाद आरोपी वापस से अपनी घिनौनी वारदात को करने में जुट जाता है। फिलहाल उसे जेल भेजा जा चुका है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds