Bigg Boss 14: एंटरटेनमेंट के नाम पर राखी सावंत ने की हदें पार, अभिनव शुक्ला के साथ की ये घटिया हरकत, मचा बवाल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 29 Jan 2021, 12:00 AM | Updated: 29 Jan 2021, 12:00 AM

बिग बॉस का सीजन 14 कई महीनों से लोगों को एंटरटेंन कर रहा है। पिछले सीजन के मुकाबला बिग बॉस 14 का मजा थोड़ा फीका पड़ता हुआ नजर आ रहा था। लेकिन कुछ एक्स कंटेस्टेंट की एंट्री के बाद शो में दम आया। ड्रामा क्वीन राखी सावंत भी शो का हिस्सा बनीं हैं और वो लोगों को एंटेरटेंन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हुई नजर आ रहीं।

राखी की हरकतों से परेशान हुए अभिनव

राखी रोजाना ही ऐसा कुछ ना कुछ कर देती हैं, जिसके चलते वो सुर्खियों बटोरी लेती हैं। बिग बॉस 14 में राखी कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला के प्यार में पड़ चुकी हैं। वो किसी ना किसी तरीके अभिनव को छेड़ते हुए नजर आती रहती है। लेकिन राखी का प्यार अब पागलपन का रूप लेता जा रहा है। जहां एक ओर अभिनव भी उनकी हरकतों से तंग आने लगे है, तो दूसरी ओर बाहर शो के दर्शकों का भी गुस्सा उस पर फूट रहा है।

हाल के ही एपिसोड में राखी ने अपनी पूरी बॉडी पर ‘आई लव अभिनव’ लिखवा लिया था। आने वाले एपिसोड में भी राखी सांवत एक और ऐसी ही हरकत नजर आएगीं। जिसको लेकर अभिनव की पत्नी रुबीना आगबबूला हो जाएगी। ये पूरा माजरा क्या है, आइए आपको बताते हैं…

अब राखी सावंत ने की ये हरकत

बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें राखी सावंत अभिनव के शॉट्स के स्ट्रिंग खोलते हुए नजर आ रही हैं। वो अभिनव के पैंट उतारने की कोशिश कर रही होती है, जिसको लेकर अभिनव भी चौंक जाते हैं।

प्रोमो में देखने मिल रहा है कि राखी अभिनव का पीछा कर रही होती है और वो लगातार उनको तंग करने की कोशिश करती है। अभिनव उनसे बहुत इरिरेट होने लगते है। इसके बाद दोनों खड़े होते है, तो राखी अचानक ही अभिनव के शॉर्ट्स की इलास्टिक को खींच देती है। जिसको देखकर हर कोई हैरान रह गया। वहीं अभिनव भी पीछे हटते हुए इससे खुद को बचाने की कोशिश करते नजर आते है।

फूट पड़ा रुबीना का गुस्सा

इस घटना के बाद रुबीना के सब्र का बांध भी टूट जाएगा और वो राखी को खरी-खोटी सुनाएगी। प्रोमो में जैसे देखने को मिला उसके मुताबिक रुबीना, राखी से कहती हैं- ‘आप, अपनी लिमिट क्रॉस मत करो।’ रुबीना कहती हैं कि अगर तुम मेरे पति की इज्जत नहीं करोगी, तो मैं सबसे पहले तुम्हारे सामने खड़ी रहूंगी।

जिसके बाद राखी और रुबीना के बीच काफी तीखी जुबानी जंग भी हो जाती है। रुबीना को जवाब देते हुए राखी कहती हैं कि वो रियल लाइफ में तुम्हारा पति होगा, लेकिन यहां एक कंटेस्टेंट हैं। साथ ही राखी ने ये भी कहा कि जो उनको एंटेरटेनमेंट लगता है, उसके वो करेगी।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं जब राखी अपनी इस तरह की हरकतों को लेकर लाइमलाइट में आई हो। इससे कुछ दिन पहले भी उन्होनें इस तरह की हरकत राहुल महाजन के साथ भी की थीं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds