क्या आप जानते हैं ममता बनर्जी की सफेद साड़ी और हवाई चप्पल पहनने की वजह?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 15 Mar 2021, 12:00 AM | Updated: 15 Mar 2021, 12:00 AM

जैसे जैसे पश्चिम बंगाल चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे वैसे राज्य की सरगर्मियां बढ़ने लगी है। वैसे तो अभी कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चाएं पश्चिम बंगाल को लेकर ही हो रही है। ऐसा इस वजह से क्योंकि यहां की सत्ता हासिल करने की जंग काफी दिलचस्प मोड़ लेती जा रही है। 

इन चुनावों में बीजेपी का लक्ष्य 10 सालों से बंगाल की सत्ता पर राज कर रही TMC को बेदखल करने की है। तो वहीं ममता बनर्जी भी अपनी कुर्सी बचाए रखने की पूरी कोशिशों में लगी हुई है।पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई हैं। 

बात अगर ममता बनर्जी के पहनावे की करें तो वो आपको हमेशा ही एक सफेद रंग की साड़ी और चप्पल पहने हुए नजर आती है। क्या आपने कभी ये सोचा कि क्यों ममता बनर्जी हमेशा इस ही पहनावे में नजर आती हैं? आइए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैंं…इसके अलावा हम आपको ममता बनर्जी की निजी जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातों के बारे में बताएंगे…बंगाल की सीएम ममता आपको लगभग हमेशा ही सफेद साड़ी और हवाई चप्पल में दिखती हैं। 

– इसकी वजह उनका सादगी से भरा जीवन बताया जाता है। ममता बनर्जी को लोग प्यार से दीदी कहकर बुलाते हैं। ममता बनर्जी ने बचपन में कई परेशानियों का सामना किया। 9 साल में उन्होनें अपने पिता को खो दिया था। पिता के निधन के बाद ममता और उनके परिवारवालों ने आर्थिक समस्याएं झेलीं। इसी के चलते वो साधारण जीवन जीने में आज भी विश्वास रखती हैं। बताया जाता है कि उनके पास जरूरत के हिसाब से ही कपड़े हैं। वो ज्यादा कपड़े जमा करने में यकीन नहीं करतीं।

– ‘दीदी’ का जमीन से जुड़े होने का एक ये भी प्रमाण है कि वो दूसरे नेताओं की तरह मेहमानों को शादी भोजन नहीं परोसती, बल्कि स्थानीय खाना खिलाती हैं। ये बताया जाता है कि उनके घर जाने वालों को चाय और मुरमुरे का नाश्ता कराया जाता है। ममता बनर्जी खुद भी बिना तेल मसाले के खाने को पसंद करती हैं। 

– ममता बनर्जी के शादी नहीं करने के पीछे की वजह जानते हैं आप? कई बार ये सवाल उठता है। बताया जाता है कि वो समाज के लिए कुछ करना चाहती थीं। इसलिए वो नहीं चाहती थीं कि वो किसी बंधन में बंधे। जिसके चलते ममता बनर्जी ने शादी नहीं की। 

– उनके बारे में ये बताया जाता है कि जेड प्लस सुरक्षा का दुरुपयोग नहीं करती। उनको नहीं पसंद की उनके लिए सड़कें खाली कराएं जाए और इससे आम लोगों को परेशानी हो। बताया जाता है कि ममता बनर्जी को फुर्सत के वक्त में खाना बनाने के साथ किताबें पढ़ना और चित्र बनाने का शौक है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds