Trending

Aviva  Baig Religion: 7 साल का रिश्ता, सीक्रेट प्रपोजल और सगाई, प्रियंका गांधी के बेटे की लव स्टोरी चर्चा में, जानिए कौन हैं अवीवा बेग

Nandani | Nedrick News

Published: 30 Dec 2025, 09:47 PM | Updated: 30 Dec 2025, 09:47 PM

Aviva  Baig Religion: गांधी-नेहरू परिवार में एक बार फिर जश्न का माहौल है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने सगाई कर ली है। यह सगाई एक निजी और सादे समारोह में हुई, लेकिन इसकी चर्चा सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक और सामाजिक गलियारों तक तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि रेहान ने अपनी लंबे समय से दोस्त और गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को प्रपोज किया, जिसे अवीवा ने खुशी के साथ स्वीकार कर लिया। दोनों परिवारों की सहमति के बाद इस रिश्ते को औपचारिक रूप दे दिया गया।

और पढ़ें: Year Ender 2025: ऑपरेशन सिंदूर से वोट विवाद तक… 2025 में भारतीय राजनीति का उथल-पुथल भरा साल

7 साल की दोस्ती, जो प्यार में बदली

सूत्रों के मुताबिक, रेहान और अवीवा की पहली मुलाकात करीब सात साल पहले हुई थी। पहले दोनों अच्छे दोस्त बने और समय के साथ यह दोस्ती गहरे रिश्ते में बदल गई। हाल ही में रेहान ने बेहद निजी अंदाज में अवीवा को प्रपोज किया। यह प्रपोजल काफी ‘सीक्रेट’ रखा गया था और इसकी जानकारी सिर्फ करीबी लोगों को ही थी। परिवारों के बीच पहले से अच्छे रिश्ते होने की वजह से इस सगाई को लेकर किसी तरह की औपचारिकता या देरी नहीं हुई।

कौन हैं अवीवा बेग?

खबरों की मानें तो, अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं और उनका परिवार वाड्रा परिवार के काफी करीब माना जाता है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के प्रतिष्ठित मॉडर्न स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान ही अवीवा का झुकाव क्रिएटिव फील्ड की ओर हो गया था, जिसे उन्होंने अपने करियर का हिस्सा बनाया।

फोटोग्राफी और आर्ट की दुनिया में पहचान

अवीवा बेग सिर्फ किसी बड़े परिवार से जुड़ा नाम नहीं हैं, बल्कि उन्होंने अपनी अलग पहचान खुद बनाई है। वह एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं। उनकी फोटोग्राफी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई पोर्टलों और पब्लिकेशन्स में जगह मिल चुकी है। इसके अलावा उन्होंने कई आर्ट एग्जिबिशन में भी हिस्सा लिया है। ‘यू कैनॉट मिस दिस’ (इंडिया आर्ट फेयर, 2023) और ‘द इल्यूजरी वर्ल्ड’ (2019) जैसी प्रदर्शनियों में उनका काम खासा सराहा गया।

फुटबॉल खिलाड़ी और नेचर लवर

बहुत कम लोग जानते हैं कि अवीवा एक समय राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। खेल के साथ-साथ उन्हें प्रकृति से बेहद लगाव है। वह अक्सर जंगलों, पहाड़ों और रेगिस्तान जैसी जगहों पर घूमती नजर आती हैं और अपनी फोटोग्राफी के जरिए वहां की अनकही कहानियों को सामने लाती हैं।

परिवार और पृष्ठभूमि

अवीवा के फॅमिली बैकग्राउंड की बात करें तो उनके पिता इमरान बेग एक व्यवसायी हैं, जबकि उनकी मां नंदिता बेग जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं। नंदिता बेग ने कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के इंटीरियर डिजाइन में भी योगदान दिया है। बताया जाता है कि बेग और वाड्रा परिवार के बीच लंबे समय से घनिष्ठ संबंध रहे हैं।

किस धर्म से ताल्लुक रखती हैं अवीवा? (Aviva  Baig Religion)

अवीवा बेग का परिवार मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखता है और उनके उपनाम ‘बेग’ का इतिहास खासा प्रतिष्ठित माना जाता है। भारत और पाकिस्तान में यह उपनाम आमतौर पर मुगल वंश से जुड़े लोगों में देखा जाता है और इसे सामाजिक रूप से उच्च दर्जा देने वाला सरनेम माना जाता है। इसके अलावा, ‘बेग’ उपनाम सिर्फ भारत-पाकिस्तान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उज्बेकिस्तान, तुर्की, ईरान, अफगानिस्तान जैसे देशों में भी व्यापक रूप से इस्तेमाल होता रहा है। खासतौर पर उत्तर भारत और कश्मीर में इस उपनाम वाले लोगों में सुन्नी मुस्लिमों की संख्या ज्यादा देखी जाती है।

और पढ़ें: Jabalpur Viral Video: जबलपुर में वायरल वीडियो पर मचा बवाल, नेत्रहीन छात्रा से अभद्रता के आरोपों में घिरीं भाजपा नेता

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds