Trending

Aparna Yadav Prateek Yadav Divorce: अपर्णा यादव–प्रतीक यादव के रिश्ते में दरार? सोशल मीडिया पोस्ट से मचा सियासी और पारिवारिक हलचल

Nandani | Nedrick News

Published: 19 Jan 2026, 10:26 AM | Updated: 19 Jan 2026, 10:30 AM

Aparna Yadav Prateek Yadav Divorce: समाजवादी परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अपर्णा यादव से अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव तलाक लेने की तैयारी में हैं। इसको लेकर खुद प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक और तीखा पोस्ट साझा किया, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया। हालांकि इस पूरे विवाद पर न तो अपर्णा यादव की ओर से कोई बयान आया है और न ही प्रतीक यादव ने मीडिया के सामने अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है।

और पढ़ें: Who Is Tejasvi Ghosalkar: कौन हैं तेजस्वी घोसालकर? BMC चुनाव में बड़ी जीत के बाद क्यों उन्हें मुंबई की अगली मेयर माना जा रहा है

सोशल मीडिया पोस्ट से उठा विवाद: Aparna Yadav Prateek Yadav Divorce

प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट किया, उसमें उन्होंने अपर्णा यादव पर गंभीर आरोप लगाए। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि एक “स्वार्थी महिला” ने उनका परिवार बर्बाद कर दिया और उनकी मानसिक हालत तक खराब कर दी। प्रतीक ने साफ शब्दों में लिखा कि वह जल्द से जल्द इस “मतलबी औरत” को तलाक देने जा रहे हैं। उनका आरोप है कि अपर्णा सिर्फ मशहूर और प्रभावशाली बनना चाहती हैं और उन्हें परिवार या रिश्तों की कोई परवाह नहीं है।

Aparna Yadav Prateek Yadav Divorce
Source: Instagram

‘मेरी हालत खराब है, उसे फर्क नहीं पड़ता’

पोस्ट में प्रतीक यादव ने अपनी मानसिक स्थिति का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि इस वक्त उनकी मानसिक हालत बेहद खराब है, लेकिन उनकी पत्नी को इसकी कोई चिंता नहीं है। प्रतीक ने यहां तक कह दिया कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसी “बुरी आत्मा” कभी नहीं देखी और उनसे शादी करना उनका दुर्भाग्य रहा। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

हैक हुआ अकाउंट या निजी गुस्सा?

इस पूरे मामले में एक नया मोड़ तब आया, जब अपर्णा यादव से जुड़े लोगों ने सफाई दी। आज तक से बातचीत में अपर्णा के करीबी लोगों ने दावा किया कि प्रतीक यादव का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। इसी वजह से वह पोस्ट में बदलाव या उसे डिलीट भी नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि जल्द ही इस मामले में एक आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।

अब तक नहीं आया कोई ऑफिशियल बयान

फिलहाल स्थिति यह है कि तलाक की खबरों पर न तो अपर्णा यादव ने चुप्पी तोड़ी है और न ही प्रतीक यादव ने मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी है। ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया है कि सोशल मीडिया पोस्ट वाकई उनके निजी फैसले का संकेत है या फिर अकाउंट हैक होने का मामला।

कौन हैं अपर्णा यादव?

आपको बता दें कि अपर्णा यादव, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सबसे छोटी बहू हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह राजनीति के साथ-साथ कला की दुनिया में भी सक्रिय रही हैं। अपर्णा एक प्रशिक्षित क्लासिकल और सेमी-क्लासिकल सिंगर हैं और उन्होंने लखनऊ के भातखंडे संगीत संस्थान से संगीत की पढ़ाई की है। सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें संयुक्त राष्ट्र से भी सराहना मिल चुकी है। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन्स और पॉलिटिक्स में पोस्टग्रेजुएशन किया है। प्रतीक यादव से शादी के बाद उन्होंने बीजेपी जॉइन की थी।

कौन हैं प्रतीक यादव?

वहीं, प्रतीक यादव की बात करें तो वह समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं। वह सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखते हैं और मुख्य रूप से रियल एस्टेट बिजनेस से जुड़े हुए हैं। उनकी पहचान एक हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल और लग्ज़री कारों के बड़े कलेक्शन के लिए भी है। प्रतीक और अपर्णा की एक बेटी भी है और दोनों मुलायम परिवार से अलग रहकर अपना जीवन बिता रहे हैं।

आगे क्या?

फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पोस्ट और सफाइयों के बीच उलझा हुआ है। अब सबकी नजर इस पर है कि अपर्णा यादव या प्रतीक यादव की ओर से कब कोई आधिकारिक बयान सामने आता है और यह विवाद किस दिशा में आगे बढ़ता है।

और पढ़ें: BMC Election 2026: मुंबई ने खेला बड़ा दांव… 25 साल का ठाकरे राज टूटा, BJP की ‘ट्रिपल इंजन’ ने मारी बाज़ी

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds