विरुष्का के घर आई खुशखबरी: अनुष्का ने दिया नन्ही परी को जन्म, विराट ने फैंस से की ये खास अपील

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 11 Jan 2021, 12:00 AM | Updated: 11 Jan 2021, 12:00 AM

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया। मुंबई के एक निजी अस्पताल में अनुष्का ने आज यानी सोमवार दोपहर को नन्ही परी को जन्म दिया। विराट कोहली ने अपने और अनुष्का के तमाम चाहने वालों के साथ इस खुशखबरी को शेयर करते हुए एक स्टेटमेंट जारी किया।

विराट ने खुशखबरी देते हुए कहा ये…

विराट ने लिखा- ‘हम दोनों को ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिन से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिलकुल ठीक हैं और हमारा ये सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का ये चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप ये जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।’

विरुष्का के घर आई खुशखबरी: अनुष्का ने दिया नन्ही परी को जन्म, विराट ने फैंस से की ये खास अपील — Nedrick News

फैंस में दौड़ी खुशी की लहर

गौरतलब है कि बीते साल विराट और अनुष्का ने ये अनाउसमेंट की थीं कि वो जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। पिछले साल 27 अगस्त को दोनों ने इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर की था। ये विरुष्का का पहला बच्चा है। इस खबर के आते ही दोनों के फैंस काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर विराट अनुष्का को इस नए जर्नी के लिए बधाईयां भी देते हुए नजर आ रहे हैं।

विराट ने ली थी पैटरनिटी लीव

जबसे विराट-अनुष्का ने पैरेंट्स बनने की खुशखबरी दी थीं, तब से ही उनके तमाम चाहने वाले काफी खुश थे और उनके माता पिता बनने का बेसब्री से इंतेजार कर रहे थे। बीते कुछ समय से दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया। विराट कोहली ने अपने पहले बच्चे के होने पर पैटिरनिटी लीव भी ले रखी थी, जिसके चलते वो ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच से ही लौट आए थे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीन टेस्ट मैच का हिस्सा विराट नहीं बने। विराट टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलकर भारत लौट आए थे। वहीं अनुष्का भी लंबे वक्त से ब्रेक पर चल रही हैं और किसी फिल्म में नजर नहीं आई। उनकी पिछली फिल्म साल 2018 में जीरो आई थी।

गौरतलब है कि विराट और अनुष्का एक काफी पॉपुलर कपल है। लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। इटली में दोनों परिवार समेत कई खास लोगों की मौजूदगी में एक दूसरे के हुए थे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds