ब्रह्मास्त्र के सीन की हुई आलोचना के बाद अयान मुखर्जी ने दी सफाई, बताई ट्रेलर के उस शॉट की सच्चाई

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 Jun 2022, 12:00 AM | Updated: 20 Jun 2022, 12:00 AM

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर बीते बुधवार यानी की 15 जून को रिलीज किया गया। ट्रेलर के आने के बाद से ही यूजर्स ने एक सीन पर आपत्ति जताई। जिसके बाद से ही ब्रह्मास्त्र को बायकॉट करने की मांग सोशल मीडिया पर उठने लगी। लेकिन अब उस सीन पर अयान मुखर्जी ने सफाई दी है।

दरअसल ब्रहमास्त्र के ट्रेलर के एक सीन में रणबीर कपूर को जूते पहनकर मंदिर की घंटी बजाते देखा गया था। जिसके बाद इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को निराशा हाथ लगी। ट्रेलर के आने के बाद ही यूजर्स इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करने लगे।

ब्रह्मास्त्र के सीन की हुई आलोचना के बाद अयान मुखर्जी ने दी सफाई, बताई ट्रेलर के उस शॉट की सच्चाई — Nedrick News

सोशल मीडिया पर उठी थी #boycottbrahmastra की मांग

सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करने वाले यूजर्स का कहना था कि मंदिर में जूते पहन कर जाना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना है। ऐसे में कई ट्रोलर्स ने #boycottbrahmastra ट्रेंड करना शुरू कर दिया था। हालांकि इस पर अब ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने ट्रेलर में दिखाए इस सीन को लेकर सफाई दी है।

ब्रह्मास्त्र के सीन की हुई आलोचना के बाद अयान मुखर्जी ने दी सफाई, बताई ट्रेलर के उस शॉट की सच्चाई — Nedrick News

डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने दी सफाई

अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर उन्होंने एक बयान जारी किया है। अयान ने कहा कि ट्रेलर में रणबीर कपूर का जूते पहन कर घंटी बजाने वाला सीन मंदिर का नहीं बल्कि दुर्गा पूजा के पंडाल का है। अयान ने कहा कि ‘हमने कुछ लोगों से जाना कि वह हमारे ट्रेलर में रणबीर के जूते पहनकर घंटी बजाने वाले सीन से खफा हैं। फिल्म के निर्देशक और एक भक्त के रूप में जो हो रहा है, उसके बारे में मैं विनम्रतापूर्वक बात करना चाहता हूं। हमारी फिल्म में रणबीर मंदिर में नहीं बल्कि दुर्गा पूजा के पंडाल में प्रवेश कर रहे हैं। मेरा परिवार इस तरह के दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन 75 सालों से करता आ रहा है, जिसका मैं बचपन से हिस्सा रहा हूं।’ 

ब्रह्मास्त्र के सीन की हुई आलोचना के बाद अयान मुखर्जी ने दी सफाई, बताई ट्रेलर के उस शॉट की सच्चाई — Nedrick News

ट्रेलर में दिखा सीन मंदिर के अंदर का नहीं

अयान मुखर्जी ने आगे कहा कि ‘मेरा जो अनुभव है, हम स्टेज पर देवी के आगे जाने से पहले जूते उतारते हैं, पंडाल में प्रवेश करते ही नहीं। निजी रूप से मेरे लिए यह अहम है कि मैं हर उस व्यक्ति तक पहुंच सकूं जो इस सीन से दुखी है। क्योंकि इन सबसे ऊपर, ब्रह्मास्त्र एक फिल्म है जो भारतीय संस्कृति, परंपराओं और इतिहास का सम्मान करती है और उसका जश्न मनाती है। यही वजह है कि मैंने ये फिल्म बनाई है। मेरे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि यह भावना हर उस भारतीय तक पहुंचे जो ब्रह्मास्त्र देख रहा है।’

ब्रह्मास्त्र के सीन की हुई आलोचना के बाद अयान मुखर्जी ने दी सफाई, बताई ट्रेलर के उस शॉट की सच्चाई — Nedrick News

इस दिन रिलीज होगी ब्रह्मास्त्र

बता दें कि ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर में दिखे सीन के अलावा VFX ने भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा, और इसकी खूब तारीफ भी हो रही है। इसके अलावा फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को भी काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं 9 सितंबर को रिलीज होने वाली ये फिल्म 2डी और 3डी में रिलीज की जाएगी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds